फरीदाबाद की एंट्री होगी नई पहचान के साथ:शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर बनेंगे गेटवे, डीपीआर और फील्ड सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई

फरीदाबाद की एंट्री होगी नई पहचान के साथ:शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर बनेंगे गेटवे, डीपीआर और फील्ड सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई

फरीदाबाद में आने वाले लोगों को जल्द ही शहर की सीमा में कदम रखते ही बदला हुआ माहौल देखने को मिल सकता है। नगर निगम शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी में जुट गया है। इन गेटवे के आसपास हरियाली और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे औद्योगिक नगरी की पहली झलक बेहतर और यादगार बने। निजी एजेंसी को सौंपी गई जिम्मेदारी परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम ने डीपीआर और फील्ड सर्वे का जिम्मा एक निजी एजेंसी को सौंप दिया है। अधिकारियों के अनुसार तय समय सीमा के भीतर काम पूरा होने पर अगले एक से डेढ़ महीने में निर्माण से जुड़ा टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इन तीन जगहों पर बनेगें प्रवेश द्वार वर्तमान में गुरुग्राम से फरीदाबाद आने वाले लोग सैनिक कॉलोनी मार्ग से शहर में प्रवेश करते हैं, जबकि दिल्ली से बदरपुर बॉर्डर और पलवल की ओर से सीकरी रोड के जरिए जिले में आवाजाही होती है। इन तीनों ही प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अब तक कोई प्रवेश द्वार मौजूद नहीं है। गुरुग्राम की ओर से आने वाले लोगों को सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में प्रवेश करते ही अव्यवस्थाओं और गंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं आसपास के शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहले ही अपने प्रवेश द्वार बनाकर शहर की पहचान को मजबूत कर चुके हैं। पुरानी योजना को मिलेगा नया रूप नगर निगम इससे पहले भी प्रवेश द्वार निर्माण की योजना बना चुका है, लेकिन विभिन्न कारणों से यह साकार नहीं हो सकी। इस बार निगम प्रवेश द्वारों के साथ-साथ सूचना बोर्ड भी लगाएगा, जिन पर फरीदाबाद की औद्योगिक और विकास से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले समय में दिल्ली और गुरुग्राम से फरीदाबाद में प्रवेश करते ही लोगों को साफ-सुथरा और बदला हुआ दृश्य नजर आएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और निजी एजेंसी को परियोजना का कार्य सौंप दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *