प्रदीप सक्सेना ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की:कायस्थ समाज के उत्थान, पर्यावरण मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रदीप सक्सेना ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की:कायस्थ समाज के उत्थान, पर्यावरण मुद्दों पर हुई चर्चा

मुरादाबाद के एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने दिल्ली में भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की। इस दौरान कायस्थ समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप सक्सेना ने कायस्थ समाज के युवाओं के लिए बेहतर अवसरों, प्रशासनिक सेवाओं में प्रभावी भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नितिन नवीन को उनके नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर भी संवाद हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यावरण एवं गंगा समिति के नामित सदस्य के तौर पर सक्सेना ने पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुरादाबाद निवासी प्रदीप सक्सेना समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *