‘खलनायक है तू’…गाने पर बाहुबली का सिगरेट पीते VIDEO:अनंत सिंह को IGIMS लाई थी पुलिस; RJD बोली- CM के दुलारे खलनायक अस्पताल में रीलबाजी कर रहे

‘खलनायक है तू’…गाने पर बाहुबली का सिगरेट पीते VIDEO:अनंत सिंह को IGIMS लाई थी पुलिस; RJD बोली- CM के दुलारे खलनायक अस्पताल में रीलबाजी कर रहे

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव के दौरान हुई राजद नेता दुलारचंद महतो की हत्या में वो जेल में है। वहीं बाहुबली विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिसमें वो सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। पीछे यूरोलॉजी डिपार्टमेंट का बोर्ड दिख रहा है। ये वीडियो पटना के IGiMS का बताया जा रहा है, जहां पुलिस अनंत सिंह को रूटीन चेकअप के लिए लेकर आई थी। इस वीडियो पर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “नायक नहीं खलनायक है तू…” सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह! नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!’ पहले जानिए वीडियो में क्या है 18 सेकेंड की रील में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ हॉस्पिटल में सिगरेट पीते हुए जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी का बोर्ड दिख रहा है। बाहुबली सिगरेट की कश लेते हुए लिफ्ट की ओर बढ़ते हैं। रील के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, नायक नहीं, खलनायक है तू….। ये रील @SHUBHAM2389SINGH की आईडी से बनाई गई है। वायरल वीडियो की 2 तस्वीरें…. वीडियो पर राजद ने सरकार को घेरा
अनंत सिंह के इस वीडियो को लेकर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कानून व्यवस्था का पालन न करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, ‘NDA के लोग कानून का उल्लंघन करने में तत्पर रहते हैं। कानून को तोड़ने वाले और कानून का अनुपालन नहीं करने वाले जदयू विधायक सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान कर रहे हैं।’ ‘जदयू नेता नीरज कानून की सबसे ज्यादा बात करते हैं, लेकिन आप के क्षेत्र के विधायक के संबंध में इस तरह की बातें सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। इस पर आप चुप्पी साधे हुए हैं, आपको जवाब देना चाहिए।’ अब जानिए वो पूरा मामला जिसे लेकर अनंत सिंह जेल में बंद हैं बेल के लिए हाईकोर्ट की शरण में बाहुबली अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद जदयू विधायक अनंत सिंह अब हाईकोर्ट की शरण ली है। सिविल कोर्ट से बेल रिजेक्ट होने के बाद बाहुबली ने 24 दिसंबर को हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। इस मामले में इस हफ्ते ही सुनवाई हो सकती है। पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय के कोर्ट में मामला लिस्टेड है। हालांकि,सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अनंत सिंह के वकील कुमार हर्षवर्धन के मुताबिक इस मामले पर इसी हफ्ते सुनवाई हो सकती है। अनंत सिंह के करीबियों का कहना है कि जमानत को कोशिश सिक्रेट तरीके से की जा रही है। बेल की प्रक्रिया के बारे में भी सिर्फ उनके परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही जानकारी है। अब जानिए अनंत सिंह के बारे में अब जानिए दुलारचंद हत्याकांड है क्या 30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। अब पढ़िए दुलारचंद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। दुलारचंद ने अनंत सिंह की पत्नी को कहा था नाचने वाली दुलारचंद ने हत्या से 2 दिन पहले अनंत सिंह की पत्नी के लिए आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। उन्होंने कहा था, ‘वो नीलम देवी नहीं नीलम खातून है। चुनाव लड़ रही थी तो लोग दरी लेकर दौड़ रहे थे। कह रहे थे कि नाचने वाली आई है। अनंत सिंह ने उसे रख लिया। दोनों की कोई शादी हुई थी? नीलम देवी भूमिहार थोड़े ही है।’ ————————— ये खबर भी पढ़ें दुलारचंद हत्याकांड- अनंत सिंह को 14 दिन की जेल:3 महीने बाद फिर बेऊर जेल पहुंचे बाहुबली; RJD नेता का पोता बोला- फांसी के बाद ब्रह्मभोज करूंगा मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या मामले में अनंत सिंह को रविवार (2 नवंबर) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया है। 3 महीने बाद वो फिर से बेऊर जेल में रहेंगे। इससे पहले 6 अगस्त को अनंत सिंह मोकामा गोलीकांड में बेउर से बाहर आए थे। रविवार को ही पुलिस पेशी के लिए अनंत सिंह को ब्लैक स्कॉर्पियो में लेकर पटना सिविल कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान अनंत सिंह की तस्वीर भी सामने आई थी। वो सफेद पैंट-शर्ट और काले चश्मे में दिखाई दिए। पूरी खबर पढ़ें मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव के दौरान हुई राजद नेता दुलारचंद महतो की हत्या में वो जेल में है। वहीं बाहुबली विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिसमें वो सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। पीछे यूरोलॉजी डिपार्टमेंट का बोर्ड दिख रहा है। ये वीडियो पटना के IGiMS का बताया जा रहा है, जहां पुलिस अनंत सिंह को रूटीन चेकअप के लिए लेकर आई थी। इस वीडियो पर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “नायक नहीं खलनायक है तू…” सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह! नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!’ पहले जानिए वीडियो में क्या है 18 सेकेंड की रील में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ हॉस्पिटल में सिगरेट पीते हुए जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी का बोर्ड दिख रहा है। बाहुबली सिगरेट की कश लेते हुए लिफ्ट की ओर बढ़ते हैं। रील के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, नायक नहीं, खलनायक है तू….। ये रील @SHUBHAM2389SINGH की आईडी से बनाई गई है। वायरल वीडियो की 2 तस्वीरें…. वीडियो पर राजद ने सरकार को घेरा
अनंत सिंह के इस वीडियो को लेकर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कानून व्यवस्था का पालन न करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, ‘NDA के लोग कानून का उल्लंघन करने में तत्पर रहते हैं। कानून को तोड़ने वाले और कानून का अनुपालन नहीं करने वाले जदयू विधायक सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान कर रहे हैं।’ ‘जदयू नेता नीरज कानून की सबसे ज्यादा बात करते हैं, लेकिन आप के क्षेत्र के विधायक के संबंध में इस तरह की बातें सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। इस पर आप चुप्पी साधे हुए हैं, आपको जवाब देना चाहिए।’ अब जानिए वो पूरा मामला जिसे लेकर अनंत सिंह जेल में बंद हैं बेल के लिए हाईकोर्ट की शरण में बाहुबली अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद जदयू विधायक अनंत सिंह अब हाईकोर्ट की शरण ली है। सिविल कोर्ट से बेल रिजेक्ट होने के बाद बाहुबली ने 24 दिसंबर को हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। इस मामले में इस हफ्ते ही सुनवाई हो सकती है। पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय के कोर्ट में मामला लिस्टेड है। हालांकि,सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अनंत सिंह के वकील कुमार हर्षवर्धन के मुताबिक इस मामले पर इसी हफ्ते सुनवाई हो सकती है। अनंत सिंह के करीबियों का कहना है कि जमानत को कोशिश सिक्रेट तरीके से की जा रही है। बेल की प्रक्रिया के बारे में भी सिर्फ उनके परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही जानकारी है। अब जानिए अनंत सिंह के बारे में अब जानिए दुलारचंद हत्याकांड है क्या 30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। अब पढ़िए दुलारचंद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। दुलारचंद ने अनंत सिंह की पत्नी को कहा था नाचने वाली दुलारचंद ने हत्या से 2 दिन पहले अनंत सिंह की पत्नी के लिए आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। उन्होंने कहा था, ‘वो नीलम देवी नहीं नीलम खातून है। चुनाव लड़ रही थी तो लोग दरी लेकर दौड़ रहे थे। कह रहे थे कि नाचने वाली आई है। अनंत सिंह ने उसे रख लिया। दोनों की कोई शादी हुई थी? नीलम देवी भूमिहार थोड़े ही है।’ ————————— ये खबर भी पढ़ें दुलारचंद हत्याकांड- अनंत सिंह को 14 दिन की जेल:3 महीने बाद फिर बेऊर जेल पहुंचे बाहुबली; RJD नेता का पोता बोला- फांसी के बाद ब्रह्मभोज करूंगा मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या मामले में अनंत सिंह को रविवार (2 नवंबर) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया है। 3 महीने बाद वो फिर से बेऊर जेल में रहेंगे। इससे पहले 6 अगस्त को अनंत सिंह मोकामा गोलीकांड में बेउर से बाहर आए थे। रविवार को ही पुलिस पेशी के लिए अनंत सिंह को ब्लैक स्कॉर्पियो में लेकर पटना सिविल कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान अनंत सिंह की तस्वीर भी सामने आई थी। वो सफेद पैंट-शर्ट और काले चश्मे में दिखाई दिए। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *