बोकारो में कार से खींचकर सब्जी विक्रेता को कुचला:पहले कार पलटने की कोशिश, फिर कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

बोकारो में कार से खींचकर सब्जी विक्रेता को कुचला:पहले कार पलटने की कोशिश, फिर कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात हाथी के हमले से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोमिया के केंडर अंतर्गत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान चंद्र दांगी के रूप में हुई है। वह सिमराबेड़ा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चंद्र दांगी रोज की तरह सब्जी बेचकर रविवार रात अपनी कार से केंडर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद हाथी के झुंड ने अचानक कार पर हमला कर दिया। पहले हाथी ने कार को क्षतिग्रस्त किया, फिर चंद्र दांगी को खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से कुचल दिया। कार से खींचकर किया हमला, मौके पर ही मौत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास सड़क पर पहले से हाथी घूम रहे थे। जैसे ही चंद्र दांगी की कार वहां पहुंची, हाथी ने उसे घेर लिया। हाथी ने सूंड से कार को पलटने की कोशिश की और शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान हाथी ने चंद्र दांगी को कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद पटक-पटक कर मार डाला। हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बताया जाता है कि हाथी काफी देर तक सड़क पर ही मंडराता रहा, जिससे यातायात भी बाधित रहा। इलाके में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चंद्र दांगी की मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में हाथियों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कई बार इसकी शिकायत वन विभाग से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों की नियमित निगरानी की जाए और रिहायशी इलाकों में उनकी आवाजाही रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात हाथी के हमले से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोमिया के केंडर अंतर्गत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान चंद्र दांगी के रूप में हुई है। वह सिमराबेड़ा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चंद्र दांगी रोज की तरह सब्जी बेचकर रविवार रात अपनी कार से केंडर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद हाथी के झुंड ने अचानक कार पर हमला कर दिया। पहले हाथी ने कार को क्षतिग्रस्त किया, फिर चंद्र दांगी को खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से कुचल दिया। कार से खींचकर किया हमला, मौके पर ही मौत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास सड़क पर पहले से हाथी घूम रहे थे। जैसे ही चंद्र दांगी की कार वहां पहुंची, हाथी ने उसे घेर लिया। हाथी ने सूंड से कार को पलटने की कोशिश की और शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान हाथी ने चंद्र दांगी को कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद पटक-पटक कर मार डाला। हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बताया जाता है कि हाथी काफी देर तक सड़क पर ही मंडराता रहा, जिससे यातायात भी बाधित रहा। इलाके में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चंद्र दांगी की मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में हाथियों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कई बार इसकी शिकायत वन विभाग से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों की नियमित निगरानी की जाए और रिहायशी इलाकों में उनकी आवाजाही रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *