Virat Kohli Diet Plan: आज विराट कोहली का नाम आते ही फिटनेस, एनर्जी और डिसिप्लिन की तस्वीर सामने आती है।लेकिन उनकी फिटनेस जर्नी किसी ट्रेंड से नहीं, बल्कि एक गंभीर हेल्थ अलर्ट से शुरू हुई थी।2018 के साउथ अफ्रीका टूर में एसिडिटी, बढ़ा यूरिक एसिड और कमजोरी ने उन्हें डाइट बदलने पर मजबूर किया।यहीं से उन्होंने मीट छोड़कर शाकाहारी और ज़्यादातर प्लांट-बेस्ड डाइट अपनाई।आज यही डाइट 30 के बाद भी बेहतर सेहत और नई एनर्जी का भरोसा देती है।
विराट कोहली की डाइट की 8 आदतें
ज्यादातर प्लांट-बेस्ड डाइट
विराट ने नॉन-वेज पूरी तरह छोड़ दिया है और अब वह ज्यादातर प्लांट-बेस्ड फूड खाते हैं। उनकी थाली में हरी सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज भरपूर होते हैं। ऐसी डाइट शरीर में सूजन को कम करती है, पाचन बेहतर बनाती है और दिनभर एनर्जी लेवल बनाए रखती है। यही वजह है कि वह लंबे समय तक मैदान पर एक्टिव रह पाते हैं।
उबला और स्टीम किया हुआ खाना
विराट अपने खाने को ज्यादा मसालेदार या तला-भुना नहीं रखते। उनका फोकस उबले या स्टीम किए हुए खाने पर रहता है, जिसमें हल्का सा नमक, काली मिर्च और नींबू का स्वाद होता है। वह अक्सर चावल, दाल और तरह-तरह की हरी सब्जियां खाते हैं। इस तरह का हल्का खाना शरीर पर बोझ नहीं डालता और एनर्जी को नेचुरली बनाए रखता है।
हाइड्रेशन पर पूरा ध्यान
विराट कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह दिनभर पानी पीने को लेकर काफी सजग रहते हैं। सही मात्रा में पानी पीने से स्किन हेल्दी रहती है, जोड़ों में लुब्रिकेशन बना रहता है और दिमाग तेज रहता है। अच्छी हाइड्रेशन फोकस, मूड और परफॉर्मेंस तीनों को बेहतर बनाती है।
जल्दी और समय पर खाना
उनकी लाइफस्टाइल में टाइमिंग बहुत अहम है। विराट जल्दी डिनर करना पसंद करते हैं और रोज एक तय समय पर खाना खाते हैं। इससे पाचन अच्छा रहता है, नींद बेहतर आती है और शरीर स्लिम बना रहता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि शाम 6–7 बजे तक डिनर कर लेना या हल्का भोजन लेना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
राजमा चावल का प्यार
विराट को देसी खाना भी उतना ही पसंद है, खासकर राजमा चावल। राजमा प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जो मसल्स को मजबूत बनाता है और पेट को देर तक भरा रखता है। यह डिश स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है।
बिना शुगर वाला प्रोटीन शेक
विराट को प्रोटीन शेक बेहद पसंद है। वह बिना चीनी का शेक लेते हैं, जिसमें प्रोटीन पाउडर, केला, दूध और पानी होता है। यह शेक उन्हें दिनभर एक्टिव बनाए रखता है। केला तुरंत एनर्जी देता है और दूध कैल्शियम व मिनरल्स से भरपूर होता है, जो मसल्स और हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
पर्ल बार्ले रिसोट्टो
जब बाहर खाने की बात आती है, तो विराट अपने रेस्टोरेंट One8 Commune का पर्ल बार्ले रिसोट्टो पसंद करते हैं। जौ से बना यह डिश फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स दिल की सेहत और मेटाबॉलिज्म के लिए भी अच्छे होते हैं।
घर का बना बिस्किट सैंडविच
विराट का एक खास फेवरेट है मैरी लाइट बिस्किट और घर की बनी मलाई से बना सैंडविच। यह सुनने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन घर की मलाई में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं और स्किन व हार्मोन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।


