प्रयागराज में सुबह से धूप, मौसम बिल्कुल साफ:कल कोहरे से हुई थी दिन की शुरूआत, आज सुबह से ही निकली धूप, तापमान 16 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज में सुबह से धूप, मौसम बिल्कुल साफ:कल कोहरे से हुई थी दिन की शुरूआत, आज सुबह से ही निकली धूप, तापमान 16 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज में कल यानी मौनी अमावस्या के दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई थी लेकिन दोपहर में तेज धूप होने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम पर पहुंचकर स्नान भी किया। दूसरे दिन आज सोमवार को सुबह से मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है। धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली है। आज हवा न चलने से भी गलन से बिल्कुल निजात मिल गई है। सुबह 9 बजे तक यहां का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। प्रदेश के कई शहरों में मौसम ने करवट ली है लेकिन प्रयागराज में अभी तक मौसम बिल्कुल सामान्य स्थिति में है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शैलेंद्र रॉय का कहना है कि फिलहाल मौसम इसी तरह से साफ रहेगा। लेकिन अभी मौसम में बदलाव संभव है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *