पीलीभीत: रघुनाथपुर में गोकशी, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार:घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका

पीलीभीत: रघुनाथपुर में गोकशी, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार:घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में रविवार देर रात गोकशी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे रघुनाथपुर निवासी अरुण वर्मा ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित अमन वर्मा के बाग में संदिग्ध हलचल देखी। उन्हें लगा कि शायद लकड़ी चोर बाग में घुसे हैं। अरुण ने तुरंत बाग मालिक अमन वर्मा को सूचना दी। अमन अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बाग में गौवंश का वध किया जा रहा था। वहां एक या उससे अधिक गौवंश के मांस के टुकड़े किए जा चुके थे और उन्हें बेचने की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों को आता देख वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी के हाथ-पैर बांधकर उसे बाग में बैठा दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल को दी। सूचना मिलने पर बजरंग दल के ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया और आर्यन पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब आरोपी को अपनी हिरासत में लिया, तो एक अप्रत्याशित घटना हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जैसे ही आरोपी के हाथ-पैर खुलवाए, वह पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का तर्क है कि जब आरोपी के हाथ-पैर बंधे थे और वह पुलिस के घेरे में था, तो वह भागने में सफल कैसे हुआ। थाना अध्यक्ष का बयान पवन पांडे का कहना है कि”मामला संज्ञान में है और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *