जमुई में महिला का मिला शव:रविवार से लापता थी, शरीर पर चोट के निशान; महादलित बस्ती में हत्या की आशंका

जमुई में महिला का मिला शव:रविवार से लापता थी, शरीर पर चोट के निशान; महादलित बस्ती में हत्या की आशंका

जमुई के गरही थाना क्षेत्र के कुरबाताड़ चौक स्थित महादलित बस्ती मूसहरी इलाके में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। रविवार से थी लापता महिला मृतका की पहचान संजय रविदास की पत्नी के रूप में की गई है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार महिला रविवार से ही लापता थी। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार की सुबह मूसहरी इलाके के पास महिला का शव मिलने की सूचना मिली। शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मौजूद हैं। इससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने गरही थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। साथ ही मृतका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल महादलित बस्ती में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। जमुई के गरही थाना क्षेत्र के कुरबाताड़ चौक स्थित महादलित बस्ती मूसहरी इलाके में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। रविवार से थी लापता महिला मृतका की पहचान संजय रविदास की पत्नी के रूप में की गई है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार महिला रविवार से ही लापता थी। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार की सुबह मूसहरी इलाके के पास महिला का शव मिलने की सूचना मिली। शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मौजूद हैं। इससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने गरही थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। साथ ही मृतका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल महादलित बस्ती में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *