भोजपुर जिले में उदवंतनगर पुलिस ने रोहतास में हुए ट्रैक्टर लूटकांड में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बजरुआ गांव निवासी अमरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रोहतास पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अमरेंद्र कुमार उदवंतनगर थाने के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। लंबे समय से तलाश की जा रही थी। नारायणपुर के साथ-साथ अरवल के कलेर थाना में डकैती और लूटपाट के मामले दर्ज है। इन मामलों में पूर्व में जेल भी जा चुका है। बाहर आने के बाद उसने दोबारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। वारदात में 10 अपराधी शामिल थे पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि अमरेंद्र कुमार रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ट्रैक्टर लूटकांड में नामजद अभियुक्त था। बीते वर्ष 29 सितंबर को मोहम्मदपुर गांव के पास करीब 10 अपराधियों ने नहर किनारे गिजवाही गांव निवासी मुन्ना सिंह से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। ट्रैक्टर, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूट लिया था। इस घटना के बाद से ही अमरेंद्र फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने बजरुआ गांव में दबिश देकर अमरेंद्र कुमार को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह सफल नहीं हो सका। SP राज ने कहा कि अमरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी से ट्रैक्टर लूट सहित कई पुराने मामलों के खुलासे में मदद मिलेगी। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। भोजपुर जिले में उदवंतनगर पुलिस ने रोहतास में हुए ट्रैक्टर लूटकांड में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बजरुआ गांव निवासी अमरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रोहतास पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अमरेंद्र कुमार उदवंतनगर थाने के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। लंबे समय से तलाश की जा रही थी। नारायणपुर के साथ-साथ अरवल के कलेर थाना में डकैती और लूटपाट के मामले दर्ज है। इन मामलों में पूर्व में जेल भी जा चुका है। बाहर आने के बाद उसने दोबारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। वारदात में 10 अपराधी शामिल थे पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि अमरेंद्र कुमार रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ट्रैक्टर लूटकांड में नामजद अभियुक्त था। बीते वर्ष 29 सितंबर को मोहम्मदपुर गांव के पास करीब 10 अपराधियों ने नहर किनारे गिजवाही गांव निवासी मुन्ना सिंह से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। ट्रैक्टर, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूट लिया था। इस घटना के बाद से ही अमरेंद्र फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने बजरुआ गांव में दबिश देकर अमरेंद्र कुमार को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह सफल नहीं हो सका। SP राज ने कहा कि अमरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी से ट्रैक्टर लूट सहित कई पुराने मामलों के खुलासे में मदद मिलेगी। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।


