पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। पटना में आज कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। इसमें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद रहेंगे। ये प्रदर्शन 11.45 बजे इनकम टैक्स पर होगी। इसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। छात्रा की मौत की जांच और इंसाफ की मांग करेंगे। कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह पहुंचे थे जहानाबाद इसके पहले कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह शनिवार को बच्ची के परिजन से मिलने जहानाबाद उनके घर गए थे। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। अखिलेश सिंह ने कहा कि जब बिहार की राजधानी में इतनी बड़ी घटना हो सकती है। प्रशासन अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है, तो इससे प्रतीत होता है कि राज्य में कानून का राज नहीं, बल्कि लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। अस्पताल में प्रदर्शन करने पहुंचे थे पप्पू यादव शनिवार की देर रात पटना में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव प्रदर्शन के लिए निकल पड़े। पप्पू यादव एक निजी अस्पताल के पास भारी संख्या में समर्थकों के साथ जुटे गए। वे पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते दिखे। पप्पू यादव ने कहा कि, ‘प्रभात मेमोरियल के एक डॉक्टर से मेरी बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि लड़की इलाज के दौरान होश में आई थी, लेकिन जबरन वेंटिलेटर पर डाल दिया गया। परिवार के सदस्यों को मनीष रंजन का गार्ड उलझाकर रखा।’ पुलिस की कार्यशैली पर पप्पू यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस साजिशन मनीष रंजन को रिमांड पर नहीं ले रही है।’ छात्रा की मौत पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिहार में प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को बेगूसराय में NSUI की ओर से प्रदर्शन किया गया। जहानाबाद में भी लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना SSP से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ गलत हुआ है, उन्हें न्याय मिले। पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। पटना में आज कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। इसमें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद रहेंगे। ये प्रदर्शन 11.45 बजे इनकम टैक्स पर होगी। इसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। छात्रा की मौत की जांच और इंसाफ की मांग करेंगे। कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह पहुंचे थे जहानाबाद इसके पहले कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह शनिवार को बच्ची के परिजन से मिलने जहानाबाद उनके घर गए थे। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। अखिलेश सिंह ने कहा कि जब बिहार की राजधानी में इतनी बड़ी घटना हो सकती है। प्रशासन अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है, तो इससे प्रतीत होता है कि राज्य में कानून का राज नहीं, बल्कि लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। अस्पताल में प्रदर्शन करने पहुंचे थे पप्पू यादव शनिवार की देर रात पटना में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव प्रदर्शन के लिए निकल पड़े। पप्पू यादव एक निजी अस्पताल के पास भारी संख्या में समर्थकों के साथ जुटे गए। वे पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते दिखे। पप्पू यादव ने कहा कि, ‘प्रभात मेमोरियल के एक डॉक्टर से मेरी बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि लड़की इलाज के दौरान होश में आई थी, लेकिन जबरन वेंटिलेटर पर डाल दिया गया। परिवार के सदस्यों को मनीष रंजन का गार्ड उलझाकर रखा।’ पुलिस की कार्यशैली पर पप्पू यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस साजिशन मनीष रंजन को रिमांड पर नहीं ले रही है।’ छात्रा की मौत पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिहार में प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को बेगूसराय में NSUI की ओर से प्रदर्शन किया गया। जहानाबाद में भी लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना SSP से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ गलत हुआ है, उन्हें न्याय मिले।


