दरभंगा में नाबालिग का अपहरण:गांव के दबंगों ने पिता से की मारपीट, बोले- मुकदमा करोगे तो बेटे को जान से मार देंगे

दरभंगा में नाबालिग का अपहरण:गांव के दबंगों ने पिता से की मारपीट, बोले- मुकदमा करोगे तो बेटे को जान से मार देंगे

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित ने गांव की ही कुछ लोगों पर वारदात की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है आरोपियों ने कहा कि अगर मुकदमा किए तो बेटे को जान से मार देंगे। वहीं अब इस मामले में FIR भी कर ली गई है। 8 लोगों पर साजिश रचने का आरोप इस मामले में पीड़ित ने कुल 8 लोगों पर वारदात की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जिसमें 4 ज्ञात और 4 अज्ञात लोग है। ज्ञात लोगों में गांव के ही गुलाब साह, लालबाबू साह, राम नंदन भगत, वीरेंद्र साह का नाम शामिल है। पिता का कहना है कि हमने अपने बेटे के साइकल इनके घर देखी। वहीं जब पूछताछ शुरू की तो वो गाली गलौज करने लगे साथ ही मुकदमा करने पर बेटे को जान से मारन की धमकी भी दी है। कैसे हुई घटना रसूलपुर, सिमरी निवासी और पीडित पिता मोहन यादव का कहना है कि उनका बेटा सत्यम कुमार (10) 11 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे साइकिल से सढवारा चौक की ओर गया था। शाम 7 बजे तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद तलाशी शुरू की गई। आगे उन्होंने कहा कि खोजबीन के दौरान ही पता चला कि गांव के ही गुलाब साह, लालबाबू साह, राम नंदन भगत, वीरेंद्र साह और चार अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर सत्यम का अपहरण कर लिया है। आरोपी के घर दिखी बेटे की साइकल पीडित ने बताया कि जब हम आरोपियों के घर पहुंचे तो देखा कि बेटे की साइकिल वहीं पड़ी है। जब गुलाब साह और लालबाबू साह से अपने बेटे के बारे में पूछा तो गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान गुलाब साह पर मोहन यादव के गले से आठ आने भर की सोने की हनुमानी छीनने का और लालबाबू साह पर उनकी जेब से 2500 रुपए जबरन निकालने का आरोप है। सादे पेज पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप आरोपियों ने मोहन यादव के गले में बंधे गमछे से उन्हें जान से मारने की नीयत से कसना शुरू कर दिया और चार सादे पन्नों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए। वहीं शोर मचाने के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच गई। शिकायत ने करने की धमकी आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर पीड़ित ने मुकदमा किया, तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। मोहन यादव का कहना है कि इन्हीं लोगों ने उनके बेटे का अपहरण कर किसी गुप्त स्थान पर छिपा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने क्या कहा इस संबंध में सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मोहन यादव की शिकायत पर सिमरी थाना कांड संख्या 10/26 दिनांक 17/01/2026 को दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित ने गांव की ही कुछ लोगों पर वारदात की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है आरोपियों ने कहा कि अगर मुकदमा किए तो बेटे को जान से मार देंगे। वहीं अब इस मामले में FIR भी कर ली गई है। 8 लोगों पर साजिश रचने का आरोप इस मामले में पीड़ित ने कुल 8 लोगों पर वारदात की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जिसमें 4 ज्ञात और 4 अज्ञात लोग है। ज्ञात लोगों में गांव के ही गुलाब साह, लालबाबू साह, राम नंदन भगत, वीरेंद्र साह का नाम शामिल है। पिता का कहना है कि हमने अपने बेटे के साइकल इनके घर देखी। वहीं जब पूछताछ शुरू की तो वो गाली गलौज करने लगे साथ ही मुकदमा करने पर बेटे को जान से मारन की धमकी भी दी है। कैसे हुई घटना रसूलपुर, सिमरी निवासी और पीडित पिता मोहन यादव का कहना है कि उनका बेटा सत्यम कुमार (10) 11 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे साइकिल से सढवारा चौक की ओर गया था। शाम 7 बजे तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद तलाशी शुरू की गई। आगे उन्होंने कहा कि खोजबीन के दौरान ही पता चला कि गांव के ही गुलाब साह, लालबाबू साह, राम नंदन भगत, वीरेंद्र साह और चार अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर सत्यम का अपहरण कर लिया है। आरोपी के घर दिखी बेटे की साइकल पीडित ने बताया कि जब हम आरोपियों के घर पहुंचे तो देखा कि बेटे की साइकिल वहीं पड़ी है। जब गुलाब साह और लालबाबू साह से अपने बेटे के बारे में पूछा तो गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान गुलाब साह पर मोहन यादव के गले से आठ आने भर की सोने की हनुमानी छीनने का और लालबाबू साह पर उनकी जेब से 2500 रुपए जबरन निकालने का आरोप है। सादे पेज पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप आरोपियों ने मोहन यादव के गले में बंधे गमछे से उन्हें जान से मारने की नीयत से कसना शुरू कर दिया और चार सादे पन्नों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए। वहीं शोर मचाने के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच गई। शिकायत ने करने की धमकी आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर पीड़ित ने मुकदमा किया, तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। मोहन यादव का कहना है कि इन्हीं लोगों ने उनके बेटे का अपहरण कर किसी गुप्त स्थान पर छिपा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने क्या कहा इस संबंध में सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मोहन यादव की शिकायत पर सिमरी थाना कांड संख्या 10/26 दिनांक 17/01/2026 को दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *