एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे सपा संस्थापक सदस्य के घर, यूपी के यादव वोटरों को साधने की कोशिश?

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे सपा संस्थापक सदस्य के घर, यूपी के यादव वोटरों को साधने की कोशिश?

MP CM Mohan Yadav Kanpur visit कानपुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे। इस मौके पर वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक के घर पहुंचे, जिन्हें सपा शासन के दौरान मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री गरीब 1 घंटे रुके। इस दौरान आपस में बातचीत हुई। जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारे में भी हो रही है। इसे यादव वोटरों को साधने को लेकर देखा जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे।

किया गया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव के घर पहुंचे, जहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन पर फूलों की बारिश हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वर्गीय हरमोहन सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत की तैयारी कर रखी थी।

मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

सपा शासन में मिनी मुख्यमंत्री कहे जाते थे

सपा शासन के दौरान मिनी मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाने वाले स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव के पुत्र सुखराम के पुत्र ने पहले ही बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। इसके पहले 2021 में स्वर्गीय हरमोहन सिंह यादव की जन्म शताब्दी समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होने के लिए मेहरबान सिंह पुरवा आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसवीं पुण्यतिथि को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था।

राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी गहरी

सुखराम सिंह यादव का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। 1977 में सुखराम सिंह यादव कानपुर की बिल्डर सीट से सांसद चुने गए थे, जबकि उनके पिता, हरमोहन सिंह यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा का संचालन करते थे। सुखराम सिंह यादव के परिवार का यादव मतदाताओं में अच्छा खासा प्रभाव है।

2016 में राज्यसभा सांसद बनाए गए

समाजवादी पार्टी ने सुखराम सिंह यादव को 2016 में राज्यसभा का सांसद बनाया। राज्यसभा सांसद रहने के दौरान बीजेपी से नजदीकी बढ़ी और उनके पिता, स्वर्गीय हरमोहन सिंह यादव के जन्मशताब्दी समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल हुए थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुखराम सिंह यादव के यहां आने के मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी यादव वोटरों को भी अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *