Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे ​दिखा हल्का कोहरा, सर्दी के तेवर हुए नरम

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे ​दिखा हल्का कोहरा, सर्दी के तेवर हुए नरम

– मौसम विभाग ने दी, सर्दी के पलटवार की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे हल्का कोहरा दिखाई दिया। इससे सर्दी के तेवर हल्के नरम नजर आए। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्दी में कमी से लोगों ने भी राहत की सांस ली। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में कोहरा छाया रहा। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। कई जिलों में कई स्थानों पर कोहरा भी दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। जयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आज प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे ठंडा रहा। हालांकि यहां के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *