शहीद मेजर शुभम सैनी के अंतिम संस्कार का VIDEO:मेरठ में 101 फिट की तिरंगा यात्रा निकालकर दी सलामी, 5 किमी तक केवल भीड़ ही भीड़

शहीद मेजर शुभम सैनी के अंतिम संस्कार का VIDEO:मेरठ में 101 फिट की तिरंगा यात्रा निकालकर दी सलामी, 5 किमी तक केवल भीड़ ही भीड़

मेरठ के घसौली गांव के रहने वाले मेजर शुभम सैनी को तिरंगा यात्रा के साथ अंतिम विदाई दी गई। देहरादून के चकराता में मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचा। गांव में आते ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने 101 फिट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। शहीद के पार्थिव शरीर के साथ साथ तिरंगा यात्रा चलती रही। उसके पीछे लगभग 5 किमी तक भीड़ का काफिला था। सेना के जवानों के साथ शहीद के परिजन, रिश्तेदारों के अलावा पूरा गांव मेजर शुभम के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा। यात्रा में पीछे कारों का लंबा काफिला था। उसके आगे लोगों की भीड़ थी। हर आंख इस शहादत पर नम थी। हर जुबान पर केवल वंदेमातरम और भारत माता की जय का उदघोष था। लोग यही कह रहे थे कि जब तक सूरज चांद रहेगा मेजर शुभम का नाम रहेगा। मेजर शुभम सैनी ने घसौली गांव ही नहीं पूरे मेरठ, यूपी का नाम देश में रोशन कर दिया। कुछ तस्वीरों और वीडियो में देखिए मेजर की अंतिम विदाई………….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *