बलिया में आयोजित जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वाराणसी मंडल की टीम ने 16 से 19 जनवरी तक हुई इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 मेडल जीतकर 305 अंक अर्जित किए और ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह ने सभी को बधाई थी और उज्जवल भविष्य की कामना की है। देखें कुश्ती प्रतियोगिता की तीन तस्वीरें… बलिया में दिखाया वाराणसी मंडल की टीम ने दम वाराणसी सिगरा स्टेडियम के कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया – स्टेट बालक जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 16 से 18 जनवरी 2026 तक बलिया जिला खेल कार्यालय में आयोजित की किया गया। जिसमें वाराणसी मंडल की टीम ने फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन में 2 गोल्ड 9 सिल्वर 5 ब्रांज सहित कल 16 पदक जीतकर 305 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। इसमें फ्री स्टाइल में हिमांशु यादव ने 92 किलो में स्वर्ण पदक और अंकित यादव ने 125 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इन्होंने जीता फ्रीस्टाइल में पदक गोरख यादव ने बताया – बालकों का फ्रीस्टाइल मुकाबलों में 57 किलो भार वर्ग में बलराम यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 61 किलो भार वर्ग में आशुतोष पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में अखिलेश यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग में आकाश यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलो भार वर्ग में मुलायम यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 79 किलो भार वर्ग में प्रिंस यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 97 किलो में अंकुर यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन्होंने जीता ग्रीको रोमन में पदक गोरख यादव ने बताया – ग्रीको रोमन में 55 किलो भर वर्ग में अवधेश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 67 किलो भार वर्ग में रितेश पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 72 किलो भार वर्ग में अंशुमन यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 77 किलो भार वर्ग मैं विष्णु गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 82 किलो भार वर्ग मे अनुकल्प यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 87 किलो भार वर्ग मे तथागत यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 130 किलो भार वर्ग में आशुतोष यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिताओं से निखर रहा खिलाड़ियों का खेल इस मौके पर राजकुमार मिश्रा संयुक्त सचिव वाराणसी कुश्ती संघ ने पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा वाराणसी में कुश्ती अब दोबारा से निखर रही है। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह की बदौलत प्रदेश और देश में लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित हो रहीं हैं। इन प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और अपने खेल को निखार रहे हैं। जो जीत रहे वो आगे बढ़ रहे और जो हार रहे उन्हें सीखने का मौका मिल रहा है।


