पूर्णिया में होटल मालिक से 10 लाख की रंगदारी मांगी:फोन पर गोली मारने की धमकी दी, पुलिस ने 5 घंटे के अंदर दबोचा

पूर्णिया में होटल मालिक से 10 लाख की रंगदारी मांगी:फोन पर गोली मारने की धमकी दी, पुलिस ने 5 घंटे के अंदर दबोचा

पूर्णिया में एमराल्ड होटल के मालिक से फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डिमांड पूरी न करने पर बदमाश ने होटल मालिक से गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के 5 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक का नाम मनीष कुमार सिंह है। जेल रोड स्थित अर्जुन भवन के पास के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। गोली मारने की धमकी दी थी मनीष सिंह ने बताया कि 16 जनवरी की रात एक युवक होटल में कमरा लेने आया था। कमरा खाली नहीं होने के कारण मना करने पर स्टाफ से कहासुनी हो गई। उसी रात युवक ने फोन कर धमकाया और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। 17 जनवरी की सुबह दोबारा कॉल करना शुरू किया। गाली-गलौज करते हुए रंगदारी देने का दबाव बनाया। फोन पर साफ कहा कि 10 लाख पहुंचाओ, नहीं तो होटल चलाने नहीं देंगे। वहां आकर गोली मार देंगे। महिला को उठा लेने की धमकी दी थी धमकी देने वाले युवक की पहचान मधेपुरा जिला के बमनगामा के अर्णव झा उर्फ किन्सू झा के तौर पर हुई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर मधुबनी थाना में एक, मरंगा थाना में दो और अररिया-मधेपुरा में भी कई मामले दर्ज हैं। चार आपराधिक केस पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। उसने दो बच्चों की मां को उठा लेने की धमकी दी थी। शिकायत करने पर पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि पीड़ित होटल मालिक के आवेदन के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर 5 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूर्णिया में एमराल्ड होटल के मालिक से फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डिमांड पूरी न करने पर बदमाश ने होटल मालिक से गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के 5 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक का नाम मनीष कुमार सिंह है। जेल रोड स्थित अर्जुन भवन के पास के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। गोली मारने की धमकी दी थी मनीष सिंह ने बताया कि 16 जनवरी की रात एक युवक होटल में कमरा लेने आया था। कमरा खाली नहीं होने के कारण मना करने पर स्टाफ से कहासुनी हो गई। उसी रात युवक ने फोन कर धमकाया और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। 17 जनवरी की सुबह दोबारा कॉल करना शुरू किया। गाली-गलौज करते हुए रंगदारी देने का दबाव बनाया। फोन पर साफ कहा कि 10 लाख पहुंचाओ, नहीं तो होटल चलाने नहीं देंगे। वहां आकर गोली मार देंगे। महिला को उठा लेने की धमकी दी थी धमकी देने वाले युवक की पहचान मधेपुरा जिला के बमनगामा के अर्णव झा उर्फ किन्सू झा के तौर पर हुई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर मधुबनी थाना में एक, मरंगा थाना में दो और अररिया-मधेपुरा में भी कई मामले दर्ज हैं। चार आपराधिक केस पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। उसने दो बच्चों की मां को उठा लेने की धमकी दी थी। शिकायत करने पर पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि पीड़ित होटल मालिक के आवेदन के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर 5 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *