पूर्णिया में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिला है। युवक घर से निकलते हुए ये कहकर निकला था कि वो थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। मगर कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई। सिर पर पर जख्म के गहरे निशान है। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान सेहलो गांव निवासी मो. सक्कुर के बेटे मो. रब्बान (31) के तौर पर हुई है। रब्बान दूसरे राज्य में रहकर रंग-पेंट का काम करता था। 5 दिन पहले ही घर लौटा था। घटना अमौर थाना क्षेत्र की है।
हत्या का लगाया आरोप पत्नी साबुत्ता प्रवीण ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे रब्बान घर से निकले थे। जाते समय उन्होंने कहा था कि खाना बनाकर रखो, दो घंटे में वापस आता हूं, फिर तुम्हें मायके ले चलूंगा। खाना बनाकर उनका इंतजार किया, लेकिन काफी देर तक जब वे नहीं आए तो फोन किया। फोन किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया। बताया कि रब्बान सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव पूर्णिया जीएमसीएच में रखा गया है। ये सुनते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। सिर पर गहरे चोट के निशान थे। पति की हत्या की गई है। इसे सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि सड़क किनारे संदिग्ध हालत में शव मिला था, जिसे सड़क हादसा बताया गया था। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की और हत्या की आशंका जताई। मामला अमौर थाना क्षेत्र का है। वहां के पुलिस को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिला है। युवक घर से निकलते हुए ये कहकर निकला था कि वो थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। मगर कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई। सिर पर पर जख्म के गहरे निशान है। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान सेहलो गांव निवासी मो. सक्कुर के बेटे मो. रब्बान (31) के तौर पर हुई है। रब्बान दूसरे राज्य में रहकर रंग-पेंट का काम करता था। 5 दिन पहले ही घर लौटा था। घटना अमौर थाना क्षेत्र की है।
हत्या का लगाया आरोप पत्नी साबुत्ता प्रवीण ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे रब्बान घर से निकले थे। जाते समय उन्होंने कहा था कि खाना बनाकर रखो, दो घंटे में वापस आता हूं, फिर तुम्हें मायके ले चलूंगा। खाना बनाकर उनका इंतजार किया, लेकिन काफी देर तक जब वे नहीं आए तो फोन किया। फोन किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया। बताया कि रब्बान सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव पूर्णिया जीएमसीएच में रखा गया है। ये सुनते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। सिर पर गहरे चोट के निशान थे। पति की हत्या की गई है। इसे सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि सड़क किनारे संदिग्ध हालत में शव मिला था, जिसे सड़क हादसा बताया गया था। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की और हत्या की आशंका जताई। मामला अमौर थाना क्षेत्र का है। वहां के पुलिस को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


