रामगढ़ शहर के सुरक्षित माने जाने वाले पंचवटी अपार्टमेंट में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर एक बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर 40 हजार रुपए नकद और करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित फ्लैट मालिक पंजाब नेशनल बैंक, गिद्दी शाखा के मैनेजर मनीष कुमार हैं। उनका फ्लैट पंचवटी अपार्टमेंट फेज-वन के सी ब्लॉक के तीसरे तल्ले पर है। घटना उस वक्त हुई जब मनीष कुमार घर पर मौजूद नहीं थे। अलमारी टूटी, शादी के जेवरात गायब मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वे पहले अपनी बड़ी मां के श्राद्धकर्म में छोटकाकाना गए थे। इसके बाद वे अपनी पत्नी को लेने गिरिडीह चले गए। रविवार देर शाम जब वे पत्नी के साथ वापस लौटे, तो फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि अलमारी का लॉक भी तोड़ा गया था। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान की जांच की, तो पाया कि करीब 40 हजार रुपए नकद और लगभग 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। मनीष कुमार के अनुसार, चोरी हुए अधिकतर जेवरात उनकी शादी के समय के थे, जिन्हें अलमारी में सुरक्षित रखा गया था। अपार्टमेंट की सुरक्षा पर उठे सवाल घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि पंचवटी अपार्टमेंट को शहर का सुरक्षित इलाका माना जाता है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी। इधर, घटना के बाद अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट में रहने वाले भी दहशत में हैं। रामगढ़ शहर के सुरक्षित माने जाने वाले पंचवटी अपार्टमेंट में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर एक बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर 40 हजार रुपए नकद और करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित फ्लैट मालिक पंजाब नेशनल बैंक, गिद्दी शाखा के मैनेजर मनीष कुमार हैं। उनका फ्लैट पंचवटी अपार्टमेंट फेज-वन के सी ब्लॉक के तीसरे तल्ले पर है। घटना उस वक्त हुई जब मनीष कुमार घर पर मौजूद नहीं थे। अलमारी टूटी, शादी के जेवरात गायब मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वे पहले अपनी बड़ी मां के श्राद्धकर्म में छोटकाकाना गए थे। इसके बाद वे अपनी पत्नी को लेने गिरिडीह चले गए। रविवार देर शाम जब वे पत्नी के साथ वापस लौटे, तो फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि अलमारी का लॉक भी तोड़ा गया था। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान की जांच की, तो पाया कि करीब 40 हजार रुपए नकद और लगभग 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। मनीष कुमार के अनुसार, चोरी हुए अधिकतर जेवरात उनकी शादी के समय के थे, जिन्हें अलमारी में सुरक्षित रखा गया था। अपार्टमेंट की सुरक्षा पर उठे सवाल घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि पंचवटी अपार्टमेंट को शहर का सुरक्षित इलाका माना जाता है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी। इधर, घटना के बाद अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट में रहने वाले भी दहशत में हैं।


