कानपुर में आज बादल छा सकते हैं:न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, वंदे भारत, तेजस-राजधानी देरी से आईं

कानपुर में आज बादल छा सकते हैं:न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, वंदे भारत, तेजस-राजधानी देरी से आईं

कानपुर की सर्द सुबह ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। एसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.4 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोप के कारण बादल छा सकते हैं। इसके अलावा हवाओं की गति भी कम होगी। इसके अलावा रात व सुबह के समय कोहरा भी छा सकता है। बादल छाने से दिन की धूप भी नरम होगी जो कि दिन में ठंड का एहसास करा सकती है। हालांकि कानपुर मंडल में बारिश की संभावना कम है। पहाड़ों पर बर्फवारी के चलते ठंड बढ़ेगी। गलन वाली सर्दी होगी। दोपहर में धूप से मिली राहत
दोपहर तक मौसम ने करवट बदली। तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। सूरज की गर्मी ने दिन के तापमान को बढ़ाकर 23.6 डिग्री सेल्सियस कर दिया, जो कि सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है। इस अचानक बदलाव ने लोगों को ठंड से राहत दिलाने का काम किया। लोगों ने धूप सेंकने के लिए पार्कों का रुख किया। 30 ट्रेनें देरी से आईं कोहरे के चलते रविवार को 30 ट्रेनें तय समय से घंटों की देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) व नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 01.03 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 01.34 घंटे व नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस 06.01 घंटे देरी से आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *