उज्जैन | परिवहन विभाग द्वारा यात्री स्लीपर बसों की चैकिंग जारी है। इसी कड़ी में रविवार को भी टीम ने आरटीओ संतोष मालवीय के नेतृत्व में विभिन्न चौराहों व मार्गों पर 192 बसों को चैक किया। लापरवाही पाई जाने पर 18 बस के पंजीयन निलंबित किए गए। 29 बस के फिटनेस निरस्ती व 22 बस के परमिट निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 8 बस संचालकों से दो लाख 80 हजार जुर्माना वसूला गया और 6 वाहन जब्त भी किए गए। स्टेनो अजय पांडे ने बताया कि दिनभर चली चैकिंग में नरेंद्र ढंडेरवाल आदि मौजूद रहे।


