दाऊदी बोहरा समाज ने साइक्लोथॉन 2026 का आयोजन किया।फिटनेस और सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 150 साइकिल चालकों ने हिस्सा लेकर 15 किलोमीटर साइकिल चलाई। सबसे कम उम्र का प्रतिभागी 7 साल का था। वही सबसे उम्रदराज साइकिल सवार 81 साल के थे। कमरी मार्ग से शुरू हुई साइक्लोथॉन कोठी पैलेस पहुंची। कार्यक्रम समन्वयक हुजेफा सीहोरवाला ने कहा अच्छा स्वास्थ्य रोज के अनुशासन से आता है। जब पूरा समुदाय एकसाथ आता है तो यह संदेश जाता है कि फिटनेस और जिम्मेदारी हर उम्र में जरूरी है।


