उज्जैन | वार्ड 36 शिवाजी नगर में नगर निगम द्वारा 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन रविवार को निगम अध्यक्ष कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य में एमआईसी सदस्य दुर्गा चौधरी, महामंत्री कमलेश बैरवा, कपिल टॉक और पंकज मिश्रा की उपस्थिति में हुआ। शिवाजी नगर से लेकर हनुमान नाके तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगा एवं क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर अशोक वर्मा, राजेश मुठेल, सुमित मुठेल, हिमांशु तिवारी सहित रहवासी मौजूद रहे।


