दारोगा परीक्षा में 70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, दूसरा चरण 21 को

दारोगा परीक्षा में 70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, दूसरा चरण 21 को

विशेषज्ञ बोले-प्रश्नों का स्तर संतुलित रहा परीक्षा विशेषज्ञ निखिल शर्मा के अनुसार, प्रश्नों का स्तर संतुलित रहा। समसामयिकी से 13-14 प्रश्न आसान से मध्यम स्तर के थे। इतिहास से 13-14 प्रश्न मध्यम स्तर के आए। राजनीति विज्ञान के 12-13 प्रश्न विश्लेषणात्मक थे। भूगोल से 10-12 प्रश्न तथ्य आधारित, विज्ञान के करीब 18 प्रश्न कांसेप्ट और न्यूमेरिकल पर आधारित, गणित के 5-6 प्रश्न आसान रहे, जबकि तर्कशक्ति के प्रश्न अभिकथन और तर्क पर आधारित थे। बिहार से जुड़े 3-4 प्रश्न आसान थे। पटना|बिहार पुलिस में दारोगा के 1799 पदों पर बहाली के लिए रविवार को दो पालियों में पहले चरण की प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई। पटना समेत 38 जिलों के 498 सेंटरों पर परीक्षा ली गई। इसमें 70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे चरण की परीक्षा 21 जनवरी को भी दो पालियों में होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के मुताबिक कदाचारमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट से पहचान और अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है। इसलिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा दो चरणों में ली जा रही है। विशेषज्ञ बोले-प्रश्नों का स्तर संतुलित रहा परीक्षा विशेषज्ञ निखिल शर्मा के अनुसार, प्रश्नों का स्तर संतुलित रहा। समसामयिकी से 13-14 प्रश्न आसान से मध्यम स्तर के थे। इतिहास से 13-14 प्रश्न मध्यम स्तर के आए। राजनीति विज्ञान के 12-13 प्रश्न विश्लेषणात्मक थे। भूगोल से 10-12 प्रश्न तथ्य आधारित, विज्ञान के करीब 18 प्रश्न कांसेप्ट और न्यूमेरिकल पर आधारित, गणित के 5-6 प्रश्न आसान रहे, जबकि तर्कशक्ति के प्रश्न अभिकथन और तर्क पर आधारित थे। बिहार से जुड़े 3-4 प्रश्न आसान थे। पटना|बिहार पुलिस में दारोगा के 1799 पदों पर बहाली के लिए रविवार को दो पालियों में पहले चरण की प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई। पटना समेत 38 जिलों के 498 सेंटरों पर परीक्षा ली गई। इसमें 70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे चरण की परीक्षा 21 जनवरी को भी दो पालियों में होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के मुताबिक कदाचारमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट से पहचान और अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है। इसलिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा दो चरणों में ली जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *