बिजली अधिकारी सोमवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुन समाधान करेंगे

बिजली अधिकारी सोमवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुन समाधान करेंगे

बिजली अधिकारी सप्ताह में दो दिन उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (इज ऑफ लिविंग)’ को प्रभावी बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी कंपनियों के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में इस संबंध में जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्युत विभाग के अधीन सभी कार्यालयों में सोमवार को दोपहर 12:30 से 2 बजे तक एवं शुक्रवार को दोपहर 3 से शाम 4:30 बजे तक अधिकारी आमजन से मिलकर उनकी शिकायतें दर्ज करेंगे। उनका तुरंत समाधान भी करेंगे। विभाग एवं बीएसपीएचसीएल से जुड़ी शिकायतों के लिए ऊर्जा सचिव लोगों से विद्युत भवन-1 में मिलेंगे। जबकि साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से जुड़ीं शिकायतों के लिए प्रबंध निदेशक अपने कार्यालयों में आमलोगों से मिलेंगे। इसके अतिरिक्त औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ हर गुरुवार को होने वाली बैठक अब शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। बीएसपीएचसीएल एवं अनुषंगी कंपनियों के क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थापित सभी महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता, उप महाप्रबंधक सह विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता भी सोमवार और शुक्रवार को अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर शिकायतों का निवारण करेंगे। बिजली अधिकारी सप्ताह में दो दिन उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (इज ऑफ लिविंग)’ को प्रभावी बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी कंपनियों के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में इस संबंध में जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्युत विभाग के अधीन सभी कार्यालयों में सोमवार को दोपहर 12:30 से 2 बजे तक एवं शुक्रवार को दोपहर 3 से शाम 4:30 बजे तक अधिकारी आमजन से मिलकर उनकी शिकायतें दर्ज करेंगे। उनका तुरंत समाधान भी करेंगे। विभाग एवं बीएसपीएचसीएल से जुड़ी शिकायतों के लिए ऊर्जा सचिव लोगों से विद्युत भवन-1 में मिलेंगे। जबकि साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से जुड़ीं शिकायतों के लिए प्रबंध निदेशक अपने कार्यालयों में आमलोगों से मिलेंगे। इसके अतिरिक्त औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ हर गुरुवार को होने वाली बैठक अब शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। बीएसपीएचसीएल एवं अनुषंगी कंपनियों के क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थापित सभी महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता, उप महाप्रबंधक सह विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता भी सोमवार और शुक्रवार को अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर शिकायतों का निवारण करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *