महीने के अंत में पीएम करेंगे परीक्षा पे चर्चा, छात्रों का तनाव दूर करेंगे

महीने के अंत में पीएम करेंगे परीक्षा पे चर्चा, छात्रों का तनाव दूर करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे और परीक्षा के तनाव से बचने के तरीके बताएंगे। कार्यक्रम से पहले राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/पराक्रम दिवस) तक छात्र-छात्राओं के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के तहत बच्चों को ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। स्कूलों में इस दौरान स्थानीय खेल, योग, कविता, नृत्य-संगीत, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम होंगे। ये गतिविधियां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों में भी कराई जाएंगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन कार्यक्रमों की रंगीन तस्वीरें और संक्षिप्त विवरण गूगल लिंक पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। क्या है उद्देश्य: परीक्षा पे चर्चा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना है। यह कार्यक्रम परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने के उत्सव के रूप में देखने की सोच को बढ़ावा देता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है, ताकि वे बिना डर के परीक्षा का सामना कर सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे और परीक्षा के तनाव से बचने के तरीके बताएंगे। कार्यक्रम से पहले राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/पराक्रम दिवस) तक छात्र-छात्राओं के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के तहत बच्चों को ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। स्कूलों में इस दौरान स्थानीय खेल, योग, कविता, नृत्य-संगीत, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम होंगे। ये गतिविधियां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों में भी कराई जाएंगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन कार्यक्रमों की रंगीन तस्वीरें और संक्षिप्त विवरण गूगल लिंक पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। क्या है उद्देश्य: परीक्षा पे चर्चा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना है। यह कार्यक्रम परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने के उत्सव के रूप में देखने की सोच को बढ़ावा देता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है, ताकि वे बिना डर के परीक्षा का सामना कर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *