करनाल में अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स:टोल प्लाजा और बैरियर होंगे खत्म,मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम से चलती गाड़ियों से ऑटोमैटिक वसूली

करनाल में अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स:टोल प्लाजा और बैरियर होंगे खत्म,मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम से चलती गाड़ियों से ऑटोमैटिक वसूली

हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब टोल टैक्स चुकाने के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल कलेक्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसके तहत चलती गाड़ियों से ही टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा। इसके लिए टोल प्लाजा और टोल बैरियर को हटाने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा और गुजरात में चल रहा ट्रायल
टोल टैक्स की इस नई व्यवस्था का ट्रायल हरियाणा और गुजरात में किया जा रहा है। नेशनल हाईवे पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद वाहन बिना किसी रुकावट के हाईवे से गुजर सकेंगे और टोल टैक्स ऑटोमैटिक तरीके से कट जाएगा। हाईवे पर लगाए गए हाईटेक ओवरहेड सिस्टम
मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम के तहत सड़क के ऊपर अत्याधुनिक तकनीक से लैस ओवरहेड सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें फास्टैग सेंसर, नंबर प्लेट रीडर कैमरे, लेजर कैमरे और वीडियो रिकॉर्डर शामिल हैं। सड़क के दोनों तरफ करीब 50 मीटर की दूरी पर ऐसे चार ओवरहेड सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि किसी भी वाहन की पहचान में चूक न हो। चलती गाड़ियों से ऐसे कटेगा टोल टैक्स
जब कोई वाहन हाईवे पर इन ओवरहेड सिस्टम के नीचे से गुजरेगा, तो आरएफ तकनीक के जरिए सिस्टम फास्टैग को रीड करेगा। इसके साथ ही एनपीआर कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पढ़ेंगे और वाहन नंबर की पहचान करेंगे। पहचान होते ही फास्टैग से टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा। वाहन चालक को रुकने या लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। स्पीड रिकॉर्ड होगी, नियम तोड़ने पर चालान भी
इस सिस्टम में लगे कैमरे वाहनों की स्पीड भी रिकॉर्ड करेंगे। यदि कोई वाहन चालक ओवरस्पीड करता है, तो 50 मीटर आगे लगे दूसरे सिस्टम से उसका टोल कटेगा और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उसे चालान भी भेजा जाएगा। 100 फीसदी टोल वसूली का दावा
इस नई व्यवस्था के जरिए 100 फीसदी वाहनों से टोल टैक्स वसूली का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे टोल चोरी रुकेगी, जाम की समस्या खत्म होगी और वाहन चालकों का समय भी बचेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *