भास्कर न्यूज | किशनगंज 132वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र में जनकल्याण एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में सीमा चौकी नयाबारी में महिला कार्मिकों के लिए नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन किया गया, वहीं सीमा चौकी अम्बिकानगर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज की बीडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष मोना ऑल एवं उप महानिरीक्षक ईश ऑल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर 132वीं वाहिनी की बीडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता बोहरा तथा कमांडेंट राजेंद्र सिंह बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में वाहिनी के 09 अधिकारी, 35 अधीनस्थ अधिकारी एवं लगभग 50 से 60 जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा शिविर में सीमावर्ती गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों और युवाओं को खेल-कूद सामग्री एवं विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए ग्रामवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर सीमावर्ती क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, ग्राम सदस्य, शिक्षक, ग्रामीण, महिला एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | किशनगंज 132वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र में जनकल्याण एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में सीमा चौकी नयाबारी में महिला कार्मिकों के लिए नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन किया गया, वहीं सीमा चौकी अम्बिकानगर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज की बीडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष मोना ऑल एवं उप महानिरीक्षक ईश ऑल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर 132वीं वाहिनी की बीडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता बोहरा तथा कमांडेंट राजेंद्र सिंह बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में वाहिनी के 09 अधिकारी, 35 अधीनस्थ अधिकारी एवं लगभग 50 से 60 जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा शिविर में सीमावर्ती गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों और युवाओं को खेल-कूद सामग्री एवं विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए ग्रामवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर सीमावर्ती क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, ग्राम सदस्य, शिक्षक, ग्रामीण, महिला एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


