भास्कर न्यूज | किशनगंज डीएम विशाल राज एवं एसपी संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के तुरंत बाद अधिकारी द्वय ने इस संबन्ध में प्रेसवार्ता भी की। इस अवसर पर जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए। डीएम ने कहा कि सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही आगंतुक पंजी एवं शिकायत पंजी का विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त सभी शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहेंगे, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलेंगे। ऐसे पदाधिकारी जो एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे। निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि ‘सबका सम्मान–जीवन आसान योजना का उद्देश्य आमजन के जीवन को सरल एवं सुगम बनाना है। इसके तहत सभी थानों में सोमवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से उपस्थिति, आगंतुक पंजी का संधारण, बैठने एवं शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आगंतुकों के साथ पूर्ण शालीनता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सहायक थानाध्यक्ष अथवा अधिकृत पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की टाल-मटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण इरफान आलम, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह,एसडीएम अनिकेत कुमार,डीसीओ अमरनाथ कपूर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। किशनगंज| किशनगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चल रहे किसान पंजीकरण अभियान की वास्तविकता जानने के लिए जिलाधिकारी विशाल राज ने शुक्रवार को बेलवा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी सत्यापन कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। डीएम ने न केवल शिविर की व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि किसानों की मौजूदगी में स्वयं ई-केवाईसी और पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी करवाई। कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कर्मियों को निर्देशित किया कि पंजीकरण का कार्य पूरी गंभीरता और गति के साथ किया जाए। उन्होंने कहा, “सरकार की मंशा है कि हर पात्र किसान को योजनाओं का लाभ मिले, इसलिए शिविरों की संख्या बढ़ाकर सुनिश्चित करें कि कोई भी वंचित न रहे।” डीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और कृषि अनुदान जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे मिलेगा। ग्रामीणों ने की हाई मास्ट लाइट की शिकायत निरीक्षण के दौरान बेलवा पंचायत के ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष एक बड़ी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि पीएचसी परिसर और बेलवा बाजार में लगी हाई मास्ट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात में परेशानी होती है। भास्कर न्यूज | किशनगंज डीएम विशाल राज एवं एसपी संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के तुरंत बाद अधिकारी द्वय ने इस संबन्ध में प्रेसवार्ता भी की। इस अवसर पर जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए। डीएम ने कहा कि सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही आगंतुक पंजी एवं शिकायत पंजी का विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त सभी शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहेंगे, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलेंगे। ऐसे पदाधिकारी जो एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे। निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि ‘सबका सम्मान–जीवन आसान योजना का उद्देश्य आमजन के जीवन को सरल एवं सुगम बनाना है। इसके तहत सभी थानों में सोमवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से उपस्थिति, आगंतुक पंजी का संधारण, बैठने एवं शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आगंतुकों के साथ पूर्ण शालीनता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सहायक थानाध्यक्ष अथवा अधिकृत पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की टाल-मटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण इरफान आलम, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह,एसडीएम अनिकेत कुमार,डीसीओ अमरनाथ कपूर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। किशनगंज| किशनगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चल रहे किसान पंजीकरण अभियान की वास्तविकता जानने के लिए जिलाधिकारी विशाल राज ने शुक्रवार को बेलवा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी सत्यापन कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। डीएम ने न केवल शिविर की व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि किसानों की मौजूदगी में स्वयं ई-केवाईसी और पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी करवाई। कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कर्मियों को निर्देशित किया कि पंजीकरण का कार्य पूरी गंभीरता और गति के साथ किया जाए। उन्होंने कहा, “सरकार की मंशा है कि हर पात्र किसान को योजनाओं का लाभ मिले, इसलिए शिविरों की संख्या बढ़ाकर सुनिश्चित करें कि कोई भी वंचित न रहे।” डीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और कृषि अनुदान जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे मिलेगा। ग्रामीणों ने की हाई मास्ट लाइट की शिकायत निरीक्षण के दौरान बेलवा पंचायत के ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष एक बड़ी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि पीएचसी परिसर और बेलवा बाजार में लगी हाई मास्ट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात में परेशानी होती है।


