ग्राम विकास योजना को लेकर ग्राम सभा आयोजित:कुकुरमणि में ग्रामीणों ने खुद बनाया गांव का मानचित्र

भास्कर न्यूज | पौआखाली पौआखाली थाना के कुकुरमणि गांव में रविवार को विकास की इबारत लिखी गई। सामाजिक संस्था प्रदान के तत्वावधान में ग्राम विकास योजना के तहत आयोजित व्यापक ग्राम सभा में ग्रामीणों ने न केवल अपनी समस्याएं रखीं, बल्कि गांव के भविष्य का नक्शा भी तैयार किया। इस सभा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मानचित्र के जरिए समस्याओं की पहचान सभा की सबसे खास बात ग्रामीणों द्वारा मिलकर तैयार किया गया सामूहिक मानचित्र रहा। इसमें गांव की भौगोलिक स्थिति, कृषि भूमि, जलस्रोत और बुनियादी सुविधाओं को चिन्हित किया गया। महिलाओं ने उठाए मुद्दे चर्चा के दौरान विशेषकर महिलाओं ने पेयजल संकट, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का चयन गांव की प्राथमिकताओं के आधार पर होना चाहिए। भास्कर न्यूज | पौआखाली पौआखाली थाना के कुकुरमणि गांव में रविवार को विकास की इबारत लिखी गई। सामाजिक संस्था प्रदान के तत्वावधान में ग्राम विकास योजना के तहत आयोजित व्यापक ग्राम सभा में ग्रामीणों ने न केवल अपनी समस्याएं रखीं, बल्कि गांव के भविष्य का नक्शा भी तैयार किया। इस सभा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मानचित्र के जरिए समस्याओं की पहचान सभा की सबसे खास बात ग्रामीणों द्वारा मिलकर तैयार किया गया सामूहिक मानचित्र रहा। इसमें गांव की भौगोलिक स्थिति, कृषि भूमि, जलस्रोत और बुनियादी सुविधाओं को चिन्हित किया गया। महिलाओं ने उठाए मुद्दे चर्चा के दौरान विशेषकर महिलाओं ने पेयजल संकट, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का चयन गांव की प्राथमिकताओं के आधार पर होना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *