रहबान अली राकेश का उपन्यास ‘पुनर्जन्म’ लोकार्पित

अररिया| फणीश्वरनाथ रेणु की साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अररिया के चर्चित कथाकार रहबान अली राकेश ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में शुक्रवार को उनके नए उपन्यास ‘पुनर्जन्म’ का गरिमामय लोकार्पण हुआ। लगभग 500 पृष्ठों का यह उपन्यास भारतीय दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ और सामाजिक यथार्थ पर आधारित है। सेवानिवृत्त शिक्षक रहबान अली, जो जोकीहाट के उदाहाट के मूल निवासी हैं, इससे पूर्व ‘नीम बाबा’ कथा संग्रह से चर्चा में रहे थे। अररिया| फणीश्वरनाथ रेणु की साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अररिया के चर्चित कथाकार रहबान अली राकेश ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में शुक्रवार को उनके नए उपन्यास ‘पुनर्जन्म’ का गरिमामय लोकार्पण हुआ। लगभग 500 पृष्ठों का यह उपन्यास भारतीय दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ और सामाजिक यथार्थ पर आधारित है। सेवानिवृत्त शिक्षक रहबान अली, जो जोकीहाट के उदाहाट के मूल निवासी हैं, इससे पूर्व ‘नीम बाबा’ कथा संग्रह से चर्चा में रहे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *