गया से लापता 4 छात्राएं दिल्ली से सकुशल बरामद:पुलिस ने की पुष्टि, 2 दिन से थी गायब

गया से लापता 4 छात्राएं दिल्ली से सकुशल बरामद:पुलिस ने की पुष्टि, 2 दिन से थी गायब

गया के डेल्हा थाना क्षेत्र से लापता हुईं चार स्कूली छात्राओं को पुलिस ने नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। रविवार, 18 जनवरी की रात करीब 9 बजे गया के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। डेल्हा थाना की पुलिस टीम छात्राओं को गया लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। 16 जनवरी से ये लापता थी। डेल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली नीतू कुमारी, पूजा कुमारी, सलोनी कुमारी और दिव्या कुमारी नाम की ये छात्राएं अनुग्रह स्कूल से एडमिट कार्ड लेने के लिए सुबह अपने घरों से एक साथ निकली थीं। उनका कोई पता नहीं चला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने शनिवार को डेल्हा थाने में चारों छात्राओं के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की एक साथ चार स्कूली छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। एसएसपी के निर्देश पर टाउन-2 डीएसपी धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत कॉल ट्रैकिंग का सहारा लिया और छात्राओं के संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उनके दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ की गई। आम लोगों की मदद के लिए लापता छात्राओं के पोस्टर भी जारी किए गए थे, जिन पर सूचना देने के लिए संपर्क नंबर 9934047237 दिया गया था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को छात्राओं की लोकेशन नई दिल्ली और दिल्ली के कनॉट प्लेस के आसपास मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि उनके लापता होने के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी की सूचना उनके परिजनों को दे दी है, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि गया लाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गया के डेल्हा थाना क्षेत्र से लापता हुईं चार स्कूली छात्राओं को पुलिस ने नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। रविवार, 18 जनवरी की रात करीब 9 बजे गया के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। डेल्हा थाना की पुलिस टीम छात्राओं को गया लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। 16 जनवरी से ये लापता थी। डेल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली नीतू कुमारी, पूजा कुमारी, सलोनी कुमारी और दिव्या कुमारी नाम की ये छात्राएं अनुग्रह स्कूल से एडमिट कार्ड लेने के लिए सुबह अपने घरों से एक साथ निकली थीं। उनका कोई पता नहीं चला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने शनिवार को डेल्हा थाने में चारों छात्राओं के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की एक साथ चार स्कूली छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। एसएसपी के निर्देश पर टाउन-2 डीएसपी धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत कॉल ट्रैकिंग का सहारा लिया और छात्राओं के संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उनके दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ की गई। आम लोगों की मदद के लिए लापता छात्राओं के पोस्टर भी जारी किए गए थे, जिन पर सूचना देने के लिए संपर्क नंबर 9934047237 दिया गया था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को छात्राओं की लोकेशन नई दिल्ली और दिल्ली के कनॉट प्लेस के आसपास मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि उनके लापता होने के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी की सूचना उनके परिजनों को दे दी है, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि गया लाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *