पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अरवल जिले के दो दिवसीय दौरे पर थे। जिले में निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद वे औरंगाबाद जिले में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, इसी क्रम में वे वलीदाद पहुंचे। समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और विकास संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा। इस अवसर पर वलीदाद पंचायत की सरपंच देवंती देवी ने पंचायत स्तर पर कचहरी सचिव की नियुक्ति को लेकर मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कचहरी सचिव के अभाव में पंचायत में न्यायिक मामलों के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सम्मान समारोह में कलेर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार भी उपस्थित थे। उनके साथ पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अरवल जिले के दो दिवसीय दौरे पर थे। जिले में निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद वे औरंगाबाद जिले में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, इसी क्रम में वे वलीदाद पहुंचे। समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और विकास संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा। इस अवसर पर वलीदाद पंचायत की सरपंच देवंती देवी ने पंचायत स्तर पर कचहरी सचिव की नियुक्ति को लेकर मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कचहरी सचिव के अभाव में पंचायत में न्यायिक मामलों के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सम्मान समारोह में कलेर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार भी उपस्थित थे। उनके साथ पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


