जमुई के बरहट प्रखंड अंतर्गत जावातरी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) भर्ती की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान मुंगेर जिले के शास्त्रीनगर निवासी रवि रंजन और कौड़ा मैदान निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है। वे मलयपुर स्थित कामिनी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से दारोगा भर्ती की परीक्षा देकर मुंगेर लौट रहे थे। जावातरी गांव के पास ओवरटेक कर रही दो कारों में से एक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल अविनाश ने बताया, कार के अंतिम चार अंक हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल अविनाश कुमार ने पुलिस को बताया कि फरार कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के अंतिम चार अंक 4612 हैं। घायलों द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी गई। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक तथा वाहन की तलाश में जुट गई है। जमुई के बरहट प्रखंड अंतर्गत जावातरी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) भर्ती की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान मुंगेर जिले के शास्त्रीनगर निवासी रवि रंजन और कौड़ा मैदान निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है। वे मलयपुर स्थित कामिनी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से दारोगा भर्ती की परीक्षा देकर मुंगेर लौट रहे थे। जावातरी गांव के पास ओवरटेक कर रही दो कारों में से एक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल अविनाश ने बताया, कार के अंतिम चार अंक हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल अविनाश कुमार ने पुलिस को बताया कि फरार कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के अंतिम चार अंक 4612 हैं। घायलों द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी गई। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक तथा वाहन की तलाश में जुट गई है।


