बगाही गांव में 10 बीघा धान का कुंज जला:अज्ञात लोगों ने लगाई आग, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान

बगाही गांव में 10 बीघा धान का कुंज जला:अज्ञात लोगों ने लगाई आग, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान

रतनी के बगाही गांव में अज्ञात लोगों ने 10 बीघा धान के कुंज में आग लगा दी। इस घटना से किसानों को लाखों रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी में मोहन सिंह राम, जी शर्मा और लल्लन शर्मा नामक किसानों का धान का कुंज जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते धान के कुंज धू-धू कर जलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि वे धान की फसल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने की योजना बना रहे थे। इस घटना ने उन्हें गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आग प्राकृतिक नहीं बल्कि जानबूझकर लगाई गई प्रतीत होती है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। रतनी के बगाही गांव में अज्ञात लोगों ने 10 बीघा धान के कुंज में आग लगा दी। इस घटना से किसानों को लाखों रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी में मोहन सिंह राम, जी शर्मा और लल्लन शर्मा नामक किसानों का धान का कुंज जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते धान के कुंज धू-धू कर जलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि वे धान की फसल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने की योजना बना रहे थे। इस घटना ने उन्हें गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आग प्राकृतिक नहीं बल्कि जानबूझकर लगाई गई प्रतीत होती है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *