नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां NEET छात्रा की मौत मामले में रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। टीम यहां 2 घंटे तक रही और डॉक्टर्स से पूछताछ की गई। वहीं हॉस्टल में रह रही छात्राएं अपना सामान और किताब लेने पहुंची, लेकिन उन्हें हॉस्टल के अंदर जाने नहीं दिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. पटना में अस्पताल के डॉक्टर्स से 2 घंटे पूछताछ, डॉक्यूमेंट सीज पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में रविवार को SIT एक्शन में दिख रही है। रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। टीम यहां 2 घंटे तक रही और डॉक्टर्स से पूछताछ हो रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ डॉक्यूमेंट भी सीज किए गए हैं। मेडिकल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 2 . बिहार के जज की पत्नी को झारखंड में मारी गोली समस्तीपुर में तैनात जज की पत्नी को झारखंड में गोली मारी गई है। महिला की पहचान वंदना के रूप में हुई है। उसे दो गोली लगी है। वंदना का गोड्डा कोर्ट में पति से तलाक का केस चल रहा है। संतोष कुमार साह पटोरी अनुमंडल में न्यायिक जज के पद पर पोस्टेड हैं। वंदना का कहना है कि वो शनिवार को अदालत से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और अचानक फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना में छात्राओं का शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हंगामा पटना में NEET छात्रा की रेप-मौत मामले में SIT एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। यहां 2 घंटे तक डॉक्टर्स से पूछताछ की। कुछ डॉक्यूमेंट भी सीज किए गए हैं। इसी बीच शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राएं अपना सामान और किताब लेने पहुंची, लेकिन उन्हें हॉस्टल के अंदर जाने नहीं दिया है। इसके बाद छात्राएं और उनके परिजनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 4. RCP सिंह की JDU में नहीं होगी एंट्री पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी को लेकर अटकलें चल रही थी, जिसपर ब्रेक लग गई है। रविवार को जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, ‘जदयू में RCP सिंह की एंट्री नहीं होगी।’ ललन सिंह ने आगे कहा कि, ‘जदयू किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि यह समर्पित कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता की ताकत से आगे बढ़ी है। 72 सीट से 42 पर पहुंचने वाले कभी पार्टी में नहीं आएंगे। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘मेरा पति मुझे खुश नहीं कर पाता है, तलाक चाहिए’ शादी के सात साल बाद एक मुस्लिम महिला अपने पति से तलाक लेना चाहती है। पत्नी का आरोप है कि पति उसकी जिस्मानी जरूरत पूरी नहीं कर पाता। इसलिए अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। बीवी ने अपनी मर्जी से निकाह खत्म करने की पहल की है। यह मामला गया के सिविल लाइन थाना इलाके का है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी धोखे से कराई गई थी। पूरी खबर पढ़ें 6. गयाजी में गोइठा के विवाद में पिटाई, बुजुर्ग की ली जान गयाजी के टिकारी में 55 साल के बुजुर्ग मधेश पासवान की पीट-पीटकर हत्या के बाद गहरपुर गांव में आरोपी परिवार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। आक्रोश की दो वजहें हैं, पहला- आरोपी पुलिस में सिपाही है, जबकि दूसरा- आरोपी परिवार पहले भी हत्या का आरोपी रहा है। पहले मुख्य आरोपी के परिवार ने हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गया था। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्णिया में सेक्स रैकेट से उपमुखिया पति ने बनाई अकूत संपत्ति पूर्णिया में 10 जनवरी की देर रात 24 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुनैद ने देह व्यापार के कारोबार से करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। शुरुआत में अकेले फिर देह व्यापार में पहले से शामिल एक महिला के साथ मिलकर रैकेट चलाने लगा। रसूखदारों और नेताओं को एक रात के लिए 20 से 30 हजार में लड़कियों की सप्लाई करता था। पूरी खबर पढ़ें 8. भागलपुर में डांट के बाद बेटे की मौत, सैड स्टेटस लगाया था भागलपुर में रविवार की सुबह पेड़ से लटकी एक युवक की लाश मिली है। मृतक नवगछिया निवासी अमित कुमार (19) है। परिजन बताते हैं कि अमित की शनिवार की रात अपने पिता सुबोध सिंह से कहासुनी हो गई थी। पिता ने अमित को 2 दिन पहले 5,000 रुपए दिए थे। रात में वो रुपए पिता ने अमित से मांगे, पर अमित ने कहा कि रुपए मैंने खर्च दिए। इसी बात को लेकर पिता सुबोध ने अमित को खूब फटकार लगाई। जिसके बाद अमित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सैड स्टेटस भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें 9. जमुई में मोरा बालू घाट विवाद पर सांसद अरुण भारती का घेराव जमुई में जिला स्तरीय दिशा बैठक के बाद समाहरणालय स्थित जिला संवाद कक्ष में मौरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सांसद अरुण भारती का घेराव कर लिया। ग्रामीण मोरा बालू घाट से हो रहे अनियंत्रित बालू उठाव का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू उठाव मानकों के विपरीत हो रहा है। बड़े पैमाने पर बालू का स्टॉक करने से नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. बांका में मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ाया, भीड़ ने की पिटाई बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित अमरपुर हाट परिसर में एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया। एक महिला ने चोरी का प्रयास करते हुए युवक को दबोच लिया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 11. पटना में मंत्री की गाड़ी का घेराव, कार के नीचे लेटे लोग पटना में रविवार को बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। जमकर हंगामा किया। हंगामा वीरचंद पटेल पथ के पास हुआ। प्रदर्शनकारी बुलडोजर एक्शन को तुरंत रोकने की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। पूरी खबर पढ़ें 12. भागलपुर में पुआल में लगी आग, किसान ने की मुआवजे की मांग भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के पीथना गांव में शनिवार देर रात पुआल की टाल में आग लग गई। घटना पीथना गांव निवासी मो. शमीम के खेत में रात करीब साढ़े 11 बजे की है। बताया जा रहा कि किसी अज्ञान व्यक्ति ने आग लगाई है। देखते ही देखते आग फैल गई और तीन बड़ी पुआल की टालें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के ग्रामीणों में आफरी-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 13. वैशाली में मुस्लिम लड़की का सिंदूर लगाते वीडियो, 5 बार भरी मांग वैशाली में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी कर ली है। शादी के बाद लड़की ने एक वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि यदि उसे या उसके ससुराल वालों को कुछ होता है, तो इसके लिए उसका भाई और मामा जिम्मेदार होंगे। लड़की की पहचान असकारा प्रवीण के रूप में हुई है। वह 14 जनवरी 2026 को अपने घर से लापता हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मधुबनी में सरकारी टीचर की चप्पल से पिटाई, खिड़की से कूदकर भागा मधुबनी में एक सरकारी टीचर को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा। टीचर पर आरोप है कि वह पढ़ाते समय छात्राओं को गलत तरीके से छूता था। छात्राओं में से एक ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद माता-पिता के साथ ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे और शिक्षक की चप्पल-जूतों से पिटाई की तथा उसे विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. प्रदेश के 20 जिलों में कल घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी बिहार के 20 जिलों में कल यानी सोमवार को घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी के बाद से प्रदेश में एक बार फिर से ठंड रफ्तार पकड़ेगी। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां NEET छात्रा की मौत मामले में रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। टीम यहां 2 घंटे तक रही और डॉक्टर्स से पूछताछ की गई। वहीं हॉस्टल में रह रही छात्राएं अपना सामान और किताब लेने पहुंची, लेकिन उन्हें हॉस्टल के अंदर जाने नहीं दिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. पटना में अस्पताल के डॉक्टर्स से 2 घंटे पूछताछ, डॉक्यूमेंट सीज पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में रविवार को SIT एक्शन में दिख रही है। रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। टीम यहां 2 घंटे तक रही और डॉक्टर्स से पूछताछ हो रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ डॉक्यूमेंट भी सीज किए गए हैं। मेडिकल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 2 . बिहार के जज की पत्नी को झारखंड में मारी गोली समस्तीपुर में तैनात जज की पत्नी को झारखंड में गोली मारी गई है। महिला की पहचान वंदना के रूप में हुई है। उसे दो गोली लगी है। वंदना का गोड्डा कोर्ट में पति से तलाक का केस चल रहा है। संतोष कुमार साह पटोरी अनुमंडल में न्यायिक जज के पद पर पोस्टेड हैं। वंदना का कहना है कि वो शनिवार को अदालत से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और अचानक फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना में छात्राओं का शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हंगामा पटना में NEET छात्रा की रेप-मौत मामले में SIT एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। यहां 2 घंटे तक डॉक्टर्स से पूछताछ की। कुछ डॉक्यूमेंट भी सीज किए गए हैं। इसी बीच शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राएं अपना सामान और किताब लेने पहुंची, लेकिन उन्हें हॉस्टल के अंदर जाने नहीं दिया है। इसके बाद छात्राएं और उनके परिजनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 4. RCP सिंह की JDU में नहीं होगी एंट्री पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी को लेकर अटकलें चल रही थी, जिसपर ब्रेक लग गई है। रविवार को जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, ‘जदयू में RCP सिंह की एंट्री नहीं होगी।’ ललन सिंह ने आगे कहा कि, ‘जदयू किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि यह समर्पित कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता की ताकत से आगे बढ़ी है। 72 सीट से 42 पर पहुंचने वाले कभी पार्टी में नहीं आएंगे। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘मेरा पति मुझे खुश नहीं कर पाता है, तलाक चाहिए’ शादी के सात साल बाद एक मुस्लिम महिला अपने पति से तलाक लेना चाहती है। पत्नी का आरोप है कि पति उसकी जिस्मानी जरूरत पूरी नहीं कर पाता। इसलिए अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। बीवी ने अपनी मर्जी से निकाह खत्म करने की पहल की है। यह मामला गया के सिविल लाइन थाना इलाके का है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी धोखे से कराई गई थी। पूरी खबर पढ़ें 6. गयाजी में गोइठा के विवाद में पिटाई, बुजुर्ग की ली जान गयाजी के टिकारी में 55 साल के बुजुर्ग मधेश पासवान की पीट-पीटकर हत्या के बाद गहरपुर गांव में आरोपी परिवार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। आक्रोश की दो वजहें हैं, पहला- आरोपी पुलिस में सिपाही है, जबकि दूसरा- आरोपी परिवार पहले भी हत्या का आरोपी रहा है। पहले मुख्य आरोपी के परिवार ने हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गया था। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्णिया में सेक्स रैकेट से उपमुखिया पति ने बनाई अकूत संपत्ति पूर्णिया में 10 जनवरी की देर रात 24 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुनैद ने देह व्यापार के कारोबार से करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। शुरुआत में अकेले फिर देह व्यापार में पहले से शामिल एक महिला के साथ मिलकर रैकेट चलाने लगा। रसूखदारों और नेताओं को एक रात के लिए 20 से 30 हजार में लड़कियों की सप्लाई करता था। पूरी खबर पढ़ें 8. भागलपुर में डांट के बाद बेटे की मौत, सैड स्टेटस लगाया था भागलपुर में रविवार की सुबह पेड़ से लटकी एक युवक की लाश मिली है। मृतक नवगछिया निवासी अमित कुमार (19) है। परिजन बताते हैं कि अमित की शनिवार की रात अपने पिता सुबोध सिंह से कहासुनी हो गई थी। पिता ने अमित को 2 दिन पहले 5,000 रुपए दिए थे। रात में वो रुपए पिता ने अमित से मांगे, पर अमित ने कहा कि रुपए मैंने खर्च दिए। इसी बात को लेकर पिता सुबोध ने अमित को खूब फटकार लगाई। जिसके बाद अमित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सैड स्टेटस भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें 9. जमुई में मोरा बालू घाट विवाद पर सांसद अरुण भारती का घेराव जमुई में जिला स्तरीय दिशा बैठक के बाद समाहरणालय स्थित जिला संवाद कक्ष में मौरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सांसद अरुण भारती का घेराव कर लिया। ग्रामीण मोरा बालू घाट से हो रहे अनियंत्रित बालू उठाव का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू उठाव मानकों के विपरीत हो रहा है। बड़े पैमाने पर बालू का स्टॉक करने से नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. बांका में मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ाया, भीड़ ने की पिटाई बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित अमरपुर हाट परिसर में एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया। एक महिला ने चोरी का प्रयास करते हुए युवक को दबोच लिया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 11. पटना में मंत्री की गाड़ी का घेराव, कार के नीचे लेटे लोग पटना में रविवार को बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। जमकर हंगामा किया। हंगामा वीरचंद पटेल पथ के पास हुआ। प्रदर्शनकारी बुलडोजर एक्शन को तुरंत रोकने की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। पूरी खबर पढ़ें 12. भागलपुर में पुआल में लगी आग, किसान ने की मुआवजे की मांग भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के पीथना गांव में शनिवार देर रात पुआल की टाल में आग लग गई। घटना पीथना गांव निवासी मो. शमीम के खेत में रात करीब साढ़े 11 बजे की है। बताया जा रहा कि किसी अज्ञान व्यक्ति ने आग लगाई है। देखते ही देखते आग फैल गई और तीन बड़ी पुआल की टालें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के ग्रामीणों में आफरी-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 13. वैशाली में मुस्लिम लड़की का सिंदूर लगाते वीडियो, 5 बार भरी मांग वैशाली में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी कर ली है। शादी के बाद लड़की ने एक वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि यदि उसे या उसके ससुराल वालों को कुछ होता है, तो इसके लिए उसका भाई और मामा जिम्मेदार होंगे। लड़की की पहचान असकारा प्रवीण के रूप में हुई है। वह 14 जनवरी 2026 को अपने घर से लापता हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मधुबनी में सरकारी टीचर की चप्पल से पिटाई, खिड़की से कूदकर भागा मधुबनी में एक सरकारी टीचर को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा। टीचर पर आरोप है कि वह पढ़ाते समय छात्राओं को गलत तरीके से छूता था। छात्राओं में से एक ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद माता-पिता के साथ ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे और शिक्षक की चप्पल-जूतों से पिटाई की तथा उसे विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. प्रदेश के 20 जिलों में कल घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी बिहार के 20 जिलों में कल यानी सोमवार को घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी के बाद से प्रदेश में एक बार फिर से ठंड रफ्तार पकड़ेगी।


