सहरसा पुलिस ने फिरौती के लिए अगवा किए गए एक युवक को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। सहरसा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह घटना 17 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे की है। बनगांव थाना क्षेत्र के दुखा चौक और बासुदेवा चौक के पास से 19 वर्षीय बेनी साह का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने युवक को बंधक बनाकर उसके परिजनों से 1,60,000 रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने फोनपे से राशि भेज दी थी
डरे-सहमे परिजनों ने आनन-फानन में फोन-पे के माध्यम से 12,400 रुपये की राशि अपराधियों को भेज भी दी थी। इसके बाद युवक की मां शांति देवी ने बनगांव थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई शुरू की। मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए मुरली बसंतपुर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान अपहृत बेनी साह को सकुशल बरामद कर लिया गया और मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बिक्रम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बासुदेवा निवासी बिक्रम कुमार और टिंकू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिक्रम कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी शराबबंदी कानून के तहत जेल जा चुका है। घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस सफल ऑपरेशन में बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण मोहन झा, अमरेष कुमार, एएसआई ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह और जिला सूचना इकाई के आकाश आनंद समेत सशस्त्र बल शामिल रहे। सहरसा पुलिस ने फिरौती के लिए अगवा किए गए एक युवक को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। सहरसा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह घटना 17 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे की है। बनगांव थाना क्षेत्र के दुखा चौक और बासुदेवा चौक के पास से 19 वर्षीय बेनी साह का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने युवक को बंधक बनाकर उसके परिजनों से 1,60,000 रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने फोनपे से राशि भेज दी थी
डरे-सहमे परिजनों ने आनन-फानन में फोन-पे के माध्यम से 12,400 रुपये की राशि अपराधियों को भेज भी दी थी। इसके बाद युवक की मां शांति देवी ने बनगांव थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई शुरू की। मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए मुरली बसंतपुर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान अपहृत बेनी साह को सकुशल बरामद कर लिया गया और मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बिक्रम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बासुदेवा निवासी बिक्रम कुमार और टिंकू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिक्रम कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी शराबबंदी कानून के तहत जेल जा चुका है। घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस सफल ऑपरेशन में बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण मोहन झा, अमरेष कुमार, एएसआई ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह और जिला सूचना इकाई के आकाश आनंद समेत सशस्त्र बल शामिल रहे।