बांका में माघी काली मेला का भव्य शुभारंभ:खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

बांका में माघी काली मेला का भव्य शुभारंभ:खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

बांका के धोरैया प्रखंड अंतर्गत चंदाडीह पंचायत के कुशमी कचहरी गांव में रविवार को चार दिवसीय शक्तिपीठ माघी काली मेला को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा से पूर्व पंचायत के मुखिया सह मेला संयोजक अभय सिंह के आग्रह पर बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह कुशमी पहुंचीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेला का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री के आगमन पर मेला समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुखिया अभय सिंह ने बुके और अंग वस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया।दीप प्रज्वलन के उपरांत मेला संयोजक अभय सिंह एवं कथावाचक संजयानंद जी महाराज के नेतृत्व में मुख्य यजमान अनिल झा एवं उनकी धर्म पत्नी रीना झा रथ पर सवार होकर कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पटवा बाजार होते हुए श्रीपाथर दुर्गा मंदिर की परिक्रमा कर चंदाडीह स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां परिक्रमा के बाद शोभायात्रा महदेवा सरोवर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः मंदिर परिसर लौटे। शोभायात्रा में 1001 कन्याओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा शोभायात्रा में 1001 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ नृत्य करते हुए भाग लिया।देवी-देवताओं की झांकियां एवं घोड़े शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा रहे थे। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जगह-जगह पानी, शरबत सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद देर रात तक शक्तिपीठ मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य चलता रहा। इसके पश्चात सोमवार सुबह से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। शोभायात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, सचिव अशोक सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह, कौशल कुमार, विकास सिंह, बिनोद साह, नीरज साह, उत्तम सिंह चंद्रवंशी सहित मेला समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। बांका के धोरैया प्रखंड अंतर्गत चंदाडीह पंचायत के कुशमी कचहरी गांव में रविवार को चार दिवसीय शक्तिपीठ माघी काली मेला को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा से पूर्व पंचायत के मुखिया सह मेला संयोजक अभय सिंह के आग्रह पर बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह कुशमी पहुंचीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेला का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री के आगमन पर मेला समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुखिया अभय सिंह ने बुके और अंग वस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया।दीप प्रज्वलन के उपरांत मेला संयोजक अभय सिंह एवं कथावाचक संजयानंद जी महाराज के नेतृत्व में मुख्य यजमान अनिल झा एवं उनकी धर्म पत्नी रीना झा रथ पर सवार होकर कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पटवा बाजार होते हुए श्रीपाथर दुर्गा मंदिर की परिक्रमा कर चंदाडीह स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां परिक्रमा के बाद शोभायात्रा महदेवा सरोवर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः मंदिर परिसर लौटे। शोभायात्रा में 1001 कन्याओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा शोभायात्रा में 1001 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ नृत्य करते हुए भाग लिया।देवी-देवताओं की झांकियां एवं घोड़े शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा रहे थे। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जगह-जगह पानी, शरबत सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद देर रात तक शक्तिपीठ मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य चलता रहा। इसके पश्चात सोमवार सुबह से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। शोभायात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, सचिव अशोक सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह, कौशल कुमार, विकास सिंह, बिनोद साह, नीरज साह, उत्तम सिंह चंद्रवंशी सहित मेला समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *