मैनपुरी में सीआरपीएफ जवान की मौत:छुट्टी पर घर आए जवान का निधन, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

मैनपुरी में सीआरपीएफ जवान की मौत:छुट्टी पर घर आए जवान का निधन, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम ककरेटा में छुट्टी पर आए एक सीआरपीएफ जवान का अचानक निधन हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय करण सिंह पुत्र रामचंद्र राजपूत के रूप में हुई है। वह सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात थे और चादेश्वर रोड, मैनपुरी के निवासी थे। करण सिंह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। आज उनकी छुट्टी समाप्त हो गई थी और वह शाम को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने की तैयारी में थे। सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर के पास बैठे हुए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *