जमुई 50 लाख लूटकांड में एक और आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने कट्टा-कारतूस और बाइक के साथ दबोचा, फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी

जमुई 50 लाख लूटकांड में एक और आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने कट्टा-कारतूस और बाइक के साथ दबोचा, फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी

जमुई में 9 जनवरी को स्वर्ण व्यवसायी विक्रम सोनी से हुई 50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आजन नदी के समीप हुई थी। बाइक का इस्तेमाल लूट की घटना में होने की आशंका गिरफ्तार आरोपी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव निवासी अभिषेक कुमार (पिता राजाराम पासवान) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, 13 हजार रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर BR46S 9048) बरामद की है। माना जा रहा है कि इसी बाइक का इस्तेमाल लूट की घटना में किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूट के बाद से ही अभिषेक फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जमुई और आसपास के जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भाटचक इलाके में छिपा हुआ है। शनिवार देर रात छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने शनिवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस लूटकांड में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस शेष फरार बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा करने की बात कही है। जमुई में 9 जनवरी को स्वर्ण व्यवसायी विक्रम सोनी से हुई 50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आजन नदी के समीप हुई थी। बाइक का इस्तेमाल लूट की घटना में होने की आशंका गिरफ्तार आरोपी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव निवासी अभिषेक कुमार (पिता राजाराम पासवान) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, 13 हजार रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर BR46S 9048) बरामद की है। माना जा रहा है कि इसी बाइक का इस्तेमाल लूट की घटना में किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूट के बाद से ही अभिषेक फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जमुई और आसपास के जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भाटचक इलाके में छिपा हुआ है। शनिवार देर रात छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने शनिवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस लूटकांड में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस शेष फरार बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा करने की बात कही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *