शेखपुरा में 51वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी खत्म:बेगूसराय विजेता, पटना उपविजेता, हैदराबाद नेशनल के लिए टीम चयन

शेखपुरा के अमर ज्योति स्कूल मैदान में आयोजित 51वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बेगूसराय की टीम ने पटना को हराकर विजेता का गौरव प्राप्त किया। पटना की टीम उपविजेता रही, जबकि गया जी ने तीसरा स्थान हासिल किया। राज्य की आठ टीमों ने हिस्सा लिया
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जोनल आधार पर राज्य की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विजेता टीम बेगूसराय अब हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। राष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी एशियाड में भाग लेंगे। हरियाणा से खेल प्रशिक्षक बुलाया गया
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु हरियाणा से खेल प्रशिक्षक ज्योति मलिक को बुलाया गया है। उनकी देखरेख में 25 जनवरी से बेगूसराय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शामिल करने हेतु प्रशिक्षण-सह-ट्रायल कैंप का आयोजन किया जाएगा। बेगूसराय ने पटना को पराजित किया
स्थानीय आयोजकों द्वारा इस राज्य स्तरीय आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसका उद्घाटन एक रंगारंग समारोह में हुआ। पहले दिन पटना, कटिहार, सारण, गया जी और बेगूसराय की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें बेगूसराय ने पटना को पराजित किया। बेगूसराय टीम की ओर से खेलते हुए शेखपुरा की मुस्कान कुमारी का योगदान सराहनीय रहा और उन्हें प्रमुख रेडर के रूप में सम्मानित किया गया। समारोहपूर्वक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समारोहपूर्वक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय, जिला खेल पदाधिकारी सुजीत सुमन, प्रमोद चौधरी, ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा, सियाराम सिंह और राकेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता से जुड़ी तस्वीरें… शेखपुरा के अमर ज्योति स्कूल मैदान में आयोजित 51वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बेगूसराय की टीम ने पटना को हराकर विजेता का गौरव प्राप्त किया। पटना की टीम उपविजेता रही, जबकि गया जी ने तीसरा स्थान हासिल किया। राज्य की आठ टीमों ने हिस्सा लिया
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जोनल आधार पर राज्य की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विजेता टीम बेगूसराय अब हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। राष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी एशियाड में भाग लेंगे। हरियाणा से खेल प्रशिक्षक बुलाया गया
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु हरियाणा से खेल प्रशिक्षक ज्योति मलिक को बुलाया गया है। उनकी देखरेख में 25 जनवरी से बेगूसराय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शामिल करने हेतु प्रशिक्षण-सह-ट्रायल कैंप का आयोजन किया जाएगा। बेगूसराय ने पटना को पराजित किया
स्थानीय आयोजकों द्वारा इस राज्य स्तरीय आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसका उद्घाटन एक रंगारंग समारोह में हुआ। पहले दिन पटना, कटिहार, सारण, गया जी और बेगूसराय की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें बेगूसराय ने पटना को पराजित किया। बेगूसराय टीम की ओर से खेलते हुए शेखपुरा की मुस्कान कुमारी का योगदान सराहनीय रहा और उन्हें प्रमुख रेडर के रूप में सम्मानित किया गया। समारोहपूर्वक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समारोहपूर्वक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय, जिला खेल पदाधिकारी सुजीत सुमन, प्रमोद चौधरी, ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा, सियाराम सिंह और राकेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता से जुड़ी तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *