नवादा में 117 लीटर विदेशी शराब मिली:बोलेरो से होनी थी डिलीवरी, एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक से हो रही थी लाइनिंग

नवादा में 117 लीटर विदेशी शराब मिली:बोलेरो से होनी थी डिलीवरी, एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक से हो रही थी लाइनिंग

नवादा उत्पाद विभाग ने गोविंदपुर चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर दिन के 11:45 बजे की गई। रॉयल स्टैग डीलक्स की 12 बोतल बरामद
उत्पाद विभाग की टीम ने लाल रंग की बोलेरो (निबंधन संख्या BR11T 3600) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से कुल 13 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 117 लीटर है। बरामद शराब में रॉयल स्टैग डीलक्स प्रीमियम व्हिस्की के 750 ML की 12 बोतल (1 कार्टन, 9 लीटर), रॉयल स्टैग डीलक्स प्रीमियम व्हिस्की के 375 ML की 264 बोतल (11 कार्टन, 99 लीटर) और आइकॉनिक व्हिस्की के 375 ML की 24 बोतल (1 कार्टन, 9 लीटर) शामिल हैं। लड़के बाइक से आगे-आगे लाइनिंग करते हुए चल रहे थे
गिरफ्तार चालक सह तस्कर की पहचान राहुल कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह संजय चौधरी का पुत्र है और माधोपुर, थाना गोविंदपुर, जिला नवादा का निवासी है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसे बासोडीह में गाड़ी की चाबी दी गई थी। दो लड़के बाइक से आगे-आगे लाइनिंग करते हुए चल रहे थे और उसे नवादा के सद्भावना चौक पर गाड़ी खड़ी करने को कहा गया था। चेकपोस्ट पर इस जांच अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री दिलीप कुमार ने किया। नवादा उत्पाद विभाग ने गोविंदपुर चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर दिन के 11:45 बजे की गई। रॉयल स्टैग डीलक्स की 12 बोतल बरामद
उत्पाद विभाग की टीम ने लाल रंग की बोलेरो (निबंधन संख्या BR11T 3600) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से कुल 13 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 117 लीटर है। बरामद शराब में रॉयल स्टैग डीलक्स प्रीमियम व्हिस्की के 750 ML की 12 बोतल (1 कार्टन, 9 लीटर), रॉयल स्टैग डीलक्स प्रीमियम व्हिस्की के 375 ML की 264 बोतल (11 कार्टन, 99 लीटर) और आइकॉनिक व्हिस्की के 375 ML की 24 बोतल (1 कार्टन, 9 लीटर) शामिल हैं। लड़के बाइक से आगे-आगे लाइनिंग करते हुए चल रहे थे
गिरफ्तार चालक सह तस्कर की पहचान राहुल कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह संजय चौधरी का पुत्र है और माधोपुर, थाना गोविंदपुर, जिला नवादा का निवासी है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसे बासोडीह में गाड़ी की चाबी दी गई थी। दो लड़के बाइक से आगे-आगे लाइनिंग करते हुए चल रहे थे और उसे नवादा के सद्भावना चौक पर गाड़ी खड़ी करने को कहा गया था। चेकपोस्ट पर इस जांच अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री दिलीप कुमार ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *