15 से 25 जनवरी तक मेट्रो मेगा ब्लॉक की घोषणा:इंदौर में कॉरिडोर पर टेस्टिंग और कमीशनिंग काम किए जाएंगे

15 से 25 जनवरी तक मेट्रो मेगा ब्लॉक की घोषणा:इंदौर में कॉरिडोर पर टेस्टिंग और कमीशनिंग काम किए जाएंगे

इंदौर मेट्रो के संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर पर गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक कुल 16 स्टेशनों को जल्द शुरू करने के लिए टेस्टिंग, कमीशनिंग और सिस्टम जोड़ने से जुड़े काम तेजी से चल रहे हैं। सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (एस एंड टी) प्रणालियों के एकीकृत परीक्षण और कमीशनिंग का काम अपने अंतिम चरण में है। मालवीय नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन (रेडिसन चौराहा) तक संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर (सभी 16 स्टेशन) पर ट्रायल रन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। अगले चरण में वर्तमान में संचालित खंड को नॉन-कमीशंड सेक्शन के साथ एकीकृत करने के लिए संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर पर आवश्यक व्यापक परीक्षण और कमीशनिंग काम किया जाना है। इन कामों को सुचारु, सुरक्षित और समय से पूरा करने साथ टेस्टिंग और कमीशनिंग गतिविधियों को पूरा करने के लिए 15 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर (गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-03 तक) पर मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने राजस्व सेवाओं को निलंबित (मेगा ब्लॉक) करने का निर्णय किया गया है। सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (एस एण्ड टी) से संबंधित सभी काम का समय पर पूरा किया जाना है। इसके साथ ही प्राथमिकता कॉरिडोर के पूरे क्षेत्र में जनता को मेट्रो सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उक्त अवधि में मेगा ब्लॉक की अनुमति प्रस्तावित की गई है। यह कदम संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर पर तकनीकी काम की समय पर पूरा करने और आम नागरिकों के लिए इंदौर मेट्रो सेवाओं को शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *