मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत नया छावनी विद्यालय के पास रविवार सुबह करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर को नींद आने के कारण एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित किराना दुकान और बजरंगबली मंदिर में जा घुसा। इस दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुकान और मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय घटनास्थल पर कोई व्यक्ति या पशु मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई। ट्रक का ड्राइवर वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद, वाहन को काटकर और क्रेन की मदद से लगभग 7 घंटे बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रक मुंगेर-मिर्जा चौकी रोड निर्माण कार्य में लगा हुआ था और एनटीपीसी की कोयले की राख (फ्लाई ऐश) सड़क निर्माण स्थल पर ले जा रहा था। हादसे में ड्राइवर को सामान्य चोटें आईं और उसका एक पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत नया छावनी विद्यालय के पास रविवार सुबह करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर को नींद आने के कारण एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित किराना दुकान और बजरंगबली मंदिर में जा घुसा। इस दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुकान और मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय घटनास्थल पर कोई व्यक्ति या पशु मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई। ट्रक का ड्राइवर वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद, वाहन को काटकर और क्रेन की मदद से लगभग 7 घंटे बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रक मुंगेर-मिर्जा चौकी रोड निर्माण कार्य में लगा हुआ था और एनटीपीसी की कोयले की राख (फ्लाई ऐश) सड़क निर्माण स्थल पर ले जा रहा था। हादसे में ड्राइवर को सामान्य चोटें आईं और उसका एक पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


