बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी समेकित जांच चौकी पर उत्पाद पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक महिंद्रा कार से 98.280 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान किशनगंज जिले के कोचाधाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहटा गांव निवासी मो. तौफीक (27 वर्ष) के रूप में हुई है। जब्त की गई महिंद्रा कार का निबंधन संख्या DL 12 CQ 1279 है। जानकारी के अनुसार, यह अवैध शराब झारखंड से बिहार के किशनगंज ले जाई जा रही थी। रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की टीम ने डोभी समेकित जांच चौकी पर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार से कुल 98.280 लीटर शराब बरामद की। गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी समेकित जांच चौकी पर उत्पाद पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक महिंद्रा कार से 98.280 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान किशनगंज जिले के कोचाधाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहटा गांव निवासी मो. तौफीक (27 वर्ष) के रूप में हुई है। जब्त की गई महिंद्रा कार का निबंधन संख्या DL 12 CQ 1279 है। जानकारी के अनुसार, यह अवैध शराब झारखंड से बिहार के किशनगंज ले जाई जा रही थी। रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की टीम ने डोभी समेकित जांच चौकी पर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार से कुल 98.280 लीटर शराब बरामद की। गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


