झज्जर जिले के गांव भापड़ोदा में बीती शुक्रवार रात को फायरिंग होने का माला सामने आया है। फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग आपसी झगड़े में चली और दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रात को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घटना बीते शुक्रवार की रात सरपंच प्रतिनिधि के कार्यालय की है। सरपंच प्रतिनिधि के गनमैन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप लगा था। घायलों की पहचान सतेंद्र और सागर के रूप में हुई है। रोहतक के सतेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भापड़ौदा के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद से दोस्ती है। वह शुक्रवार को गांव में प्रमोद के कार्यालय में गया था जहां पर दलजीत उर्फ कालू, मासूम, सागर, गौरव और गनमैन संदीप मौजूद थे। रिवाल्वर से चलाई तीन गोलियां वहीं सभी एक साथ शराब पी रहे थे और उसी दौरान संदीप और दलजीत के बीच विवाद हो गया। हालात बिगड़ने पर सतेंद्र और सागर ने संदीप को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। बंद कमरे से संदीप गालियां देने लगा। वहीं जब सतेंद्र और सागर कमरे के गेट के सामने खड़े थे तो संदीप ने अपनी रिवाल्वर से तीन गोलियां चलादी और जिनमें से एक सतेंद्र और सागर के पांव में गोली लगी। आरोपी को पकड़ भेजा जेल, 9 कारतूस हुए बरामद घायल सतेंद्र के बयान के आधार पर केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 10 घंटे के भीतर आरोपी संदीप निवासी डांटा, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर, तीन खाली खोल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


