किशनगंज में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान:सोमवार से शुरू होगा, हफ्ते में दो दिन सीधे अफसरों से होगी जनसमस्याओं की सुनवाई

किशनगंज में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान:सोमवार से शुरू होगा, हफ्ते में दो दिन सीधे अफसरों से होगी जनसमस्याओं की सुनवाई

किशनगंज में जनता की समस्याओं के समाधान और प्रशासन को जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान सोमवार से शुरू होगा। इस अभियान का लक्ष्य लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है। रविवार को समाहरणालय सभागार में डीएम विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। तय समय में शिकायतों का समाधान करने के निर्देश
डीएम विशाल राज ने बताया कि यह अभियान सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इसके तहत थाना, अंचल, मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। आम लोग अपनी समस्याएं लेकर सीधे इन अधिकारियों से मिल सकेंगे। कार्यालय अवधि के दौरान जनता की शिकायतें गंभीरता से सुनी जाएंगी और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि शिकायतों का समाधान एक सप्ताह, 15 दिन या अधिकतम 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारियों को तय समय सीमा में शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि अक्सर छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। नई व्यवस्था के तहत अब सोमवार और शुक्रवार को जन समस्याओं की सुनवाई होगी और उनका तत्काल निदान किया जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रेसवार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। किशनगंज में जनता की समस्याओं के समाधान और प्रशासन को जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान सोमवार से शुरू होगा। इस अभियान का लक्ष्य लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है। रविवार को समाहरणालय सभागार में डीएम विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। तय समय में शिकायतों का समाधान करने के निर्देश
डीएम विशाल राज ने बताया कि यह अभियान सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इसके तहत थाना, अंचल, मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। आम लोग अपनी समस्याएं लेकर सीधे इन अधिकारियों से मिल सकेंगे। कार्यालय अवधि के दौरान जनता की शिकायतें गंभीरता से सुनी जाएंगी और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि शिकायतों का समाधान एक सप्ताह, 15 दिन या अधिकतम 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारियों को तय समय सीमा में शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि अक्सर छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। नई व्यवस्था के तहत अब सोमवार और शुक्रवार को जन समस्याओं की सुनवाई होगी और उनका तत्काल निदान किया जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रेसवार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *