समस्तीपुर में जिला स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू:150 से अधिक बच्चे ले रहे हैं भाग, प्रतियोगिता के लिए पांच वर्गों में बांटी गई टीम

समस्तीपुर में जिला स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू:150 से अधिक बच्चे ले रहे हैं भाग, प्रतियोगिता के लिए पांच वर्गों में बांटी गई टीम

समस्तीपुर में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की देखरेख में रविवार को शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में 5 दिवसीय जिला स्कूल एंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता बृजेश कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इससे बच्चों के बीच कंपटीशन की भावना उत्पन्न होती है। जिससे सभी बेहतर करने की कोशिश करते हैं। साथ ही यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत आवश्यक है। जो बच्चे खेलकूद में शामिल रहते हैं वह कम बीमार पड़ते हैं। सभी बच्चों को इस तरह के प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को इस तरह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहां की यह लगातार जारी रहना चाहिए। अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव तरुण कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता 22 जनवरी तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में जिले के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र और छात्राएं भाग ले रही हैं। यहां वर्ग 6 से वर्ग 10 तक के विधार्थी अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। इसके लिए वर्ग 1 से 5 तक के लिए अलग टीम बनाया गया है। इसके अलावा वर्ग 6, वर्ग 7, 8 , 9 और 10 की अलग-अलग ग्रुप बनाया गया है। इसके अलावा अंदर-19 के तहत बॉयज और गर्ल के साथ ही मेंस में भी पुरुष और महिलाओं के लिए स्पर्धा होगा। जिला सचिव ने कहा कि इस टूर्नामेंट में 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए अलग से टूर्नामेंट होगा। जबकि अधिकारी वर्ग के लिए डबल में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विभागों में तैनात वैसे अधिकारी भाग लेंगे जो बैडमिंटन खेलते हैं। मौके पर ये रहे मौजूद इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पंकज ज्योति, आयोजन समिति के संजय कुमार, नवीन कुमार आदि उपस्थित है। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत समिति के नवीन कुमार ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव आदि लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर किया। समस्तीपुर में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की देखरेख में रविवार को शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में 5 दिवसीय जिला स्कूल एंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता बृजेश कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इससे बच्चों के बीच कंपटीशन की भावना उत्पन्न होती है। जिससे सभी बेहतर करने की कोशिश करते हैं। साथ ही यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत आवश्यक है। जो बच्चे खेलकूद में शामिल रहते हैं वह कम बीमार पड़ते हैं। सभी बच्चों को इस तरह के प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को इस तरह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहां की यह लगातार जारी रहना चाहिए। अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव तरुण कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता 22 जनवरी तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में जिले के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र और छात्राएं भाग ले रही हैं। यहां वर्ग 6 से वर्ग 10 तक के विधार्थी अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। इसके लिए वर्ग 1 से 5 तक के लिए अलग टीम बनाया गया है। इसके अलावा वर्ग 6, वर्ग 7, 8 , 9 और 10 की अलग-अलग ग्रुप बनाया गया है। इसके अलावा अंदर-19 के तहत बॉयज और गर्ल के साथ ही मेंस में भी पुरुष और महिलाओं के लिए स्पर्धा होगा। जिला सचिव ने कहा कि इस टूर्नामेंट में 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए अलग से टूर्नामेंट होगा। जबकि अधिकारी वर्ग के लिए डबल में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विभागों में तैनात वैसे अधिकारी भाग लेंगे जो बैडमिंटन खेलते हैं। मौके पर ये रहे मौजूद इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पंकज ज्योति, आयोजन समिति के संजय कुमार, नवीन कुमार आदि उपस्थित है। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत समिति के नवीन कुमार ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव आदि लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *