भागलपुर में रविवार की सुबह पेड़ से लटकी एक युवक की लाश मिली है। मृतक नवगछिया निवासी अमित कुमार (19) है। परिजन बताते हैं कि अमित की शनिवार की रात अपने पिता सुबोध सिंह से कहासुनी हो गई थी। पिता ने अमित को 2 दिन पहले 5,000 रुपए दिए थे। रात में वो रुपए पिता ने अमित से मांगे, पर अमित ने कहा कि रुपए मैंने खर्च दिए। इसी बात को लेकर पिता सुबोध ने अमित को खूब फटकार लगाई। जिसके बाद अमित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सैड स्टेटस भी लगाया। पिता की डांट के बाद अमित काफी भावुक हो गया था। रात 11 बजे ही वो घर से निकल गया। जिसके बाद घर वालों को सूचना मिली कि उसकी पेड़ से लटकी हुई लाश मिली है। जहां शव लटका था वहां से नवगछिया रेल थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है। नाराज होकर घर से निकला था, फिर नहीं लौटा मृतक के भाई गोविंद कुमार ने कहा कि रात में उसकी पिता के साथ रुपए को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद वो काफी उदास हो गया गया। हालांकि उसने खाना खाया था। जिसके बाद वो रात में घर से निकला। हमलोगों को लगा कि थोड़े देर में वापस आ जाएगा। यही सोचकर हमलोग भी सोने चले गए। सुबह उठे तो पता चला वो रात भर नहीं आया। हमलोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि पेड़ पर किसी की लाश लटकी हुई। हम वहां गए तो देखा कि वो कोई और नहीं भाई की ही लाश है। नशे की लत थी घटना की सूचना परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। रेल पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में लाश को पेड़ से नीचे उतारा गया। अमित ने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन के अनुसार अमित के सैड स्टेटस देखने के बाद उसके दोस्तों ने उसे फोन भी किया था, पर अमित ने किसी से बात नहीं की थी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक को नशे की लत थी, हालांकि परिजन ने इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता रेल थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया, ‘प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।’ भागलपुर में रविवार की सुबह पेड़ से लटकी एक युवक की लाश मिली है। मृतक नवगछिया निवासी अमित कुमार (19) है। परिजन बताते हैं कि अमित की शनिवार की रात अपने पिता सुबोध सिंह से कहासुनी हो गई थी। पिता ने अमित को 2 दिन पहले 5,000 रुपए दिए थे। रात में वो रुपए पिता ने अमित से मांगे, पर अमित ने कहा कि रुपए मैंने खर्च दिए। इसी बात को लेकर पिता सुबोध ने अमित को खूब फटकार लगाई। जिसके बाद अमित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सैड स्टेटस भी लगाया। पिता की डांट के बाद अमित काफी भावुक हो गया था। रात 11 बजे ही वो घर से निकल गया। जिसके बाद घर वालों को सूचना मिली कि उसकी पेड़ से लटकी हुई लाश मिली है। जहां शव लटका था वहां से नवगछिया रेल थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है। नाराज होकर घर से निकला था, फिर नहीं लौटा मृतक के भाई गोविंद कुमार ने कहा कि रात में उसकी पिता के साथ रुपए को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद वो काफी उदास हो गया गया। हालांकि उसने खाना खाया था। जिसके बाद वो रात में घर से निकला। हमलोगों को लगा कि थोड़े देर में वापस आ जाएगा। यही सोचकर हमलोग भी सोने चले गए। सुबह उठे तो पता चला वो रात भर नहीं आया। हमलोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि पेड़ पर किसी की लाश लटकी हुई। हम वहां गए तो देखा कि वो कोई और नहीं भाई की ही लाश है। नशे की लत थी घटना की सूचना परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। रेल पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में लाश को पेड़ से नीचे उतारा गया। अमित ने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन के अनुसार अमित के सैड स्टेटस देखने के बाद उसके दोस्तों ने उसे फोन भी किया था, पर अमित ने किसी से बात नहीं की थी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक को नशे की लत थी, हालांकि परिजन ने इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता रेल थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया, ‘प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।’


