प्रीति बनी श्रद्धा 2.0… गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए टुकड़े-टुकड़े, रोज जलाता था 1 अंग

प्रीति बनी श्रद्धा 2.0… गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए टुकड़े-टुकड़े, रोज जलाता था 1 अंग

Jhansi Crime News: दिल्ली की श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया था। श्रद्धा के बॉयफ्रेंड अपताब ने उसको मारने के बाद टूकड़े-टूकड़े कर दिए थे। अब ऐसा ही मामला फिर यूपी के झांसी सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने की कोशिश की और 7 दिनों तक उसकी लाश को नीले बक्से में रख कर, रोज एक-एक हड्डियां जलाता था।

हत्या और शव को टुकड़ों में काटना

झांसी के सीपरी बाजार इलाके के बह्रम नगर में बृजभान नाम का एक रिटायर्ड रेलकर्मी अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति (उम्र 40 वर्ष) के साथ लिव-इन में रहता था। दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर बृजभान ने प्रीति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को टुकड़ों में काट डाला। वह शव के टुकड़ों को लोगों से छिपाने के लिए 7 दिनों तक रोजाना एक-एक अंग को जला रहा था। बचे हुए अधजले अंग, हड्डियां और राख को उसने एक नीले रंग के बक्से में भर लिया।

नीले बक्से में लाश फेंकने की कोशिश

शनिवार की देर रात बृजभान ने बक्से को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसने 400 रुपये में एक ऑटो बुक किया। वह बक्से के साथ ऑटो में सवार हो गया। ऑटो चालक जय सिंह पाल को बक्से से बदबू आने लगी और उसमें से पानी टपक रहा था। इससे चालक को बहुत शक हुआ। उसने बक्से में हड्डियां जैसी चीजें देखीं। बृजभान ने बक्से को चिल्लू वाली गली में उतरवाया। वहां कुछ और लोग भी थे, जिन्होंने इसे घर का सामान बताया। लेकिन जय सिंह पाल का शक दूर नहीं हुआ। उसने सबसे पहले अपने भाई को बताया और फिर रात 2 बजे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने खोला बक्सा, होश उड़ गए

पुलिस मौके पर पहुंची और बक्सा खोला। अंदर अधजला शव के टुकड़े पड़े थे। पुलिस के होश उड़ गए। ऑटो चालक की निशानदेही पर पुलिस सीधे बृजभान के घर पहुंची। वहां से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई, जो बृजभान के साथ रह रही थी।

ऑटो चालक की बहादुरी

ऑटो चालक जय सिंह पाल ने पुलिस को बताया कि बृजभान मोहल्ले का ही रहने वाला है। उसने जबरदस्ती बक्सा ऑटो में रखवाया। बदबू और पानी टपकने से शक हुआ। अगर चालक ने तुरंत पुलिस को न बताया होता तो शायद शव हमेशा के लिए गायब हो जाता। उसकी सूझबूझ से पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *