सांसद ने जॉब फेयर लगाने का दिया निर्देश:जमुई में विभिन्न विभागों के योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

सांसद ने जॉब फेयर लगाने का दिया निर्देश:जमुई में विभिन्न विभागों के योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

जमुई में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद और दिशा समिति के अध्यक्ष अरुण भारती ने की। इसमें जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई, जिस पर सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से रखा और जिले के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सांसद ने की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा सांसद अरुण भारती ने ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, नल-जल योजना, कल्याण विभाग, नगर परिषद, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास परियोजना, जीविका पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग सहित कई अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद ने सुदूर एवं पिछड़े इलाकों, विशेषकर चकाई प्रखंड में जॉब फेयर आयोजित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजनाओं को धरातल पर उतारने से होगी विकास में तेजी इस संबंध में डीपीएम जीविका ने बताया कि जीविका जमुई द्वारा अब तक 30 रोजगार सह मार्गदर्शन मेले आयोजित किए गए हैं, जिनमें 935 और 937 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया है। सांसद ने सभी संबंधित अधिकारियों को सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। झाझा विधायक दामोदर रावत ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारकर ही जिले के विकास को गति दी जा सकती है। बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन, उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, डीसीएलआर सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जमुई में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद और दिशा समिति के अध्यक्ष अरुण भारती ने की। इसमें जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई, जिस पर सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से रखा और जिले के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सांसद ने की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा सांसद अरुण भारती ने ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, नल-जल योजना, कल्याण विभाग, नगर परिषद, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास परियोजना, जीविका पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग सहित कई अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद ने सुदूर एवं पिछड़े इलाकों, विशेषकर चकाई प्रखंड में जॉब फेयर आयोजित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजनाओं को धरातल पर उतारने से होगी विकास में तेजी इस संबंध में डीपीएम जीविका ने बताया कि जीविका जमुई द्वारा अब तक 30 रोजगार सह मार्गदर्शन मेले आयोजित किए गए हैं, जिनमें 935 और 937 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया है। सांसद ने सभी संबंधित अधिकारियों को सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। झाझा विधायक दामोदर रावत ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारकर ही जिले के विकास को गति दी जा सकती है। बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन, उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, डीसीएलआर सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *